एक्सप्लोरर

Share Market Opening 2 June: वैश्विक बाजारों से मिल रही मदद, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी रिकवर, इन शेयरों पर रहेगा फोकस

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी की थी और पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली ने जोर पकड़ लिया था...

Share Market Opening on 2 June: सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. वैश्विक बाजारों से मिल रही मदद के बीच शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) मजबूती में थे. सेंसेक्स ने जहां 200 अंक से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की, वहीं निफ्टी भी करीब 70 अंक की बढ़त लेने में कामयाब रहा.

प्री-ओपन से ग्रीन हुआ बाजार

घरेलू शेयर बाजार दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज कारोबार शुरू होने से पहले ही मजबूती के संकेत दिखा रहा था. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह करीब 40 अंक की बढ़त में कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज अच्छी में शुरुआत कर सकता है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में मजबूत बने हुए थे. प्री-ओपन में सेंसेक्स करीब 175 अंक की मजबूती में था, तो निफ्टी भी करीब 0.30 फीसदी की तेजी में था.

बाजार ने की ऐसी शुरुआत

सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा मजबूत हो गया. शुरुआती कारोबार में यह करीब 40 अंक के फायदे के साथ 62,630 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 70 अंक की बढ़त लेकर 18,555 अंक के पास कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में घरेलू बाजार के मजबूत बने रहने की उम्मीद है.

वैश्विक बाजारों से सपोर्ट

घरेलू शेयर बाजार को आज वैश्विक बाजारों से सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिका में डिफॉल्ट का खतरा टलने के बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी देखने को मिली है. गुरुवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.50 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ, वहीं नास्डैक में 1.3 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 1 फीसदी की तेजी आई. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी मजबूत बने हुए हैं.

सेंसेक्स की कंपनियां का ऐसा हाल

शुरुआती कारोबार की बात करें तो ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है. सुबह 09:35 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही नुकसान में थे. 20 कंपनियों के शेयरों ने फायदे के साथ कारोबार की शुरुआत की है. कोल इंडिया का शेयर 4 फीसदी के नुकसान में है. भारती एयरटेल भी करीब 3 फीसदी गिरा हुआ है.

ऐसा रहा है यह सप्ताह

इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा था. बुधवार को बाजार की लगातार चार दिनों की तेजी थम गई थी. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू बाजार ने पांच महीने के उच्चतम स्तर को छूआ था, जिसके बाद बाजार में मुनाफावसूली होने लग गई थी.

इन शेयरों पर रहेगा ध्यान

आज के कारोबार में निवेशकों की निगाहें कुछ खास शेयरों पर टिकी रहने वाली हैं. सरकारी कंपनी कोल इंडिया के ओएफएस को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, इसे सब नोटिस करेंगे. वहीं दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर आज एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. आज का दिन अडानी समूह के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि शेयर बाजार ने समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर को निगरानी से बाहर करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-यूरोप से चीन तक बेहाल, नहीं थमेगी लेकिन भारत की चाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget