एक्सप्लोरर

Share Market Update: शुरुआती सेशन में 850 अंक तक गिरा सेंसेक्स, मिडकैप और स्मॉलकैप भी हुए बिकवाली के शिकार

Share Market Open Today: बाजार दो दिनों से गिरावट की चपेट में है. एक दिन पहले बुधवार को तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में डेढ़ साल से ज्यादा समय की सबसे बड़े गिरावट देखी गई थी...

Share Market Opening on 18 January: घरेलू शेयर बाजार को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. आज गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बाजार नुकसान की राह पर है. शुरुआती कारोबार में आज भी बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 850 अंक तक का गोता लगा चुका है. वहीं अब तक सहारा दे रहे मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी अब बिकवाली की चपेट में हैं.

प्री-ओपन से मिल रहे थे बुरे संकेत

प्री ओपन सेशन में बाजार बिखरा हुआ दिख रहा था. प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक गिरा हुआ था, तो एनएसई निफ्टी करीब 160 अंक के नुकसान में था. सुबह गिफ्टी निफ्टी का वायदा भी 150 अंक से ज्यादा डाउन था, जो बता रहा था कि फिलहाल बाजार की गिरावट नहीं संभलने वाली है.

शुरुआती सेशन में घरेलू बाजार का हाल

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर जब बाजार ओपन हुआ तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 0.50 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में थे. शुरुआती सेशन में बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों पर दबाव बना हुआ है. बुधवार को निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी. एचडीएफसी बैंक के खराब तिमाही नतीजे के बाद बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स के 30 शेयरों में से करीब 20 नुकसान में कारोबार कर रहे थे. बीएसई सेंसेक्स 355 अंक लुढ़ककर 71,150 अंक से नीचे आ चुका था. निफ्टी 160 अंक गिरकर 21,415 अंक के पास था. कुछ देर के कारोबार में बाजार लगातार नीचे गिरता गया. शुरुआती सेशन में एक समय सेंसेक्स करीब 850 अंक का गोता लगा चुका था. आज के कारोबार में स्मॉलकैप और मिडकैप भी 1-1 फीसदी से ज्यादा का नुकसान उठा चुके हैं.

कल आई थी डेढ़ साल की सबसे बड़ी गिरावट

इससे पहले बुधवार को बाजार में करीब डेढ़ साल की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखने को मिली थी. सप्ताह के तीसरे दिन का कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 1628.01 अंक यानी 2.23 फीसदी गिरकर 71,500.76 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 459.20 अंक (2.08 फीसदी) लुढ़ककर 21,571.95 अंक पर बंद हुआ था. यह जून 2022 के बाद घरेलू शेयर बाजार की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी. इससे पहले मंगलवार को भी दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक लाल निशान में बंद हुए थे.

दुनिया भर के बाजारों में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी बाजार भी नुकसान में रहे थे. वॉल स्ट्रीट में डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.25 फीसदी गिरकर बंद हुआ था. एसएंडपी 500 में 0.56 फीसदी की और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.59 फीसदी की गिरावट आई थी. हालांकि आज एशियाई बाजार मजबूत दिख रहे हैं. सुबह जापान का निक्की 0.29 फीसदी और टॉपिक्स 0.28 फीसदी के फायदे में था. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.12 फीसदी और कोस्डैक 0.39 फीसदी मजबूत था. हांगकांग का हैंगसेंग वायदा कारोबार में लगभग स्थिर था.

आज भी लुढ़क रहा एचडीएफसी शेयर

बड़े शेयरों की बात करें तो शुरुआती सेशन में सेंसेक्स पर पावरग्रिड कॉरपोरेशन 4 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ था. एशियन पेंट्स का शेयर साढ़े तीन फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था. एचडीएफसी बैंक कल 8 फीसदी टूटने के बाद आज भी 2 पर्सेंट गिरकर खुला है. विप्रो, एचसीएलटेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर 1 से 2 फीसदी तक डाउन थे. दूसरी ओर टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल जैसे शेयरों से बाजार को कुछ सपोर्ट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: आज से खुल रहा इस सरकारी कंपनी का ओएफएस, जबरदस्त डिस्काउंट पर शेयर उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget