एक्सप्लोरर

Share Market Opening 13 September: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट, बैंकिंग शेयरों पर दबाव, आईटीसी सबसे ज्यादा मजबूत

Share Market Open Today: आज घरेलू बाजार पर वैश्विक दबाव दिख रहा है. इससे पहले निफ्टी ने पहली बार 20 हजार अंक के स्तर को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया था...

Share Market Opening on 13 September: वैश्विक दबाव के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार की लगातार आठ दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग स्थिर हैं. आज के कारोबार में बैंकिंग व फाइनेंस शेयरों पर ज्यादा प्रेशर दिख रहा है.

शुरुआती कारोबार का रुझान

बीएसई सेंसेक्स ने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ 67,188.64 अंक पर की. कुछ मिनटों के लिए सूचकांक ग्रीन जोन में गया, लेकिन फिर लुढ़क गया. सुबह के 10 बजे सेंसेक्स लगभग स्थिर था और 67,220 अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में थे. सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर लाल निशान में थे.

निफ्टी ने भी कारोबार की धीमी शुरुआत की और सुबह के 10 बजे 20 हजार अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था. निफ्टी ने इसी सप्ताह पहली बार 20 हजार अंक के स्तर को पार किया है.

निफ्टी ने कल बनाया ये रिकॉर्ड

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 67,221.13 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी एक दिन पहले 19,993.20 अंक पर रहा था. मंगलवार के कारोबार में निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई भी बनाया था और अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर 20,110.35 अंक तक पहुंच गया था.

इन शेयरों में ज्यादा घट-बढ़

आज के कारोबार में बाजार पर वैश्विक दबाव दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में बैंकिंग व फाइनेंस शेयर ज्यादा गिरे हुए हैं. शुरुआती कारोबार में बीएसई पर आईसीआईसीआई बैंक 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था. बजाज फिनसर्व भी करीब 1 फीसदी के नुकसान में था. दूसरी ओर आईटीसी सबसे ज्यादा तेजी में था और 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा था.

ब्रॉडर मार्केट को देखें तो ब्रिटानिया, कोल इंडिया, ग्रासिम, बीपीसीएल और नेस्ले जैसे शेयर 1.35 फीसदी तक की तेजी में थे, जबकि एचडीएफसी लाइफ सबसे ज्यादा करीब 1.80 फीसदी के नुकसान में था. अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयर भी करीब 1-1 फीसदी के नुकसान में थे.

ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक का आदेश, अगर बैंकों ने की ये डॉक्यूमेंट देने में देरी तो साथ में देना होगा हर्जाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget