एक्सप्लोरर

Share Market Opening 12 May: आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी, खुलते ही 250 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Share Market Open Today: शेयर बाजारों के ऊपर पिछले कई दिनों से दबाव बना हुआ है और बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है...

Share Market Opening on 12 May: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार ने कारोबार की गिरावट के साथ शुरुआत की. दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने कारोबार शुरू होते ही गोता लगा दिया.

प्री-ओपन से प्रेशर हावी

घरेलू शेयर बाजार आज का कारोबार शुरू होने के पहले से ही गिरावट के संकेत दिखा रहा था. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह नुकसान में कारोबार कर रहा था और. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज खराब शुरुआत कर सकता है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में गिरे हुए थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 150 अंक के नुकसान में था.

ऐसी हुई कारोबार की शुरुआत

सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स नुकसान में चला गया. शुरुआती कारोबार में यह करीब 250 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 61,650 अंक के नीचे आ गया. निफ्टी करीब 50 अंक कमजोर होकर 18,220 अंक के पास कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में घरेलू बाजार में गिरावट बनी रहने की आशंका है.

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है. गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.66 फीसदी की गिरावट आई थी, तो एसएंडपी 500 में 0.17 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, वहीं टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स 0.18 फीसदी के फायदे में रहा था. आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही ट्रेंड दिख रहा है.

नुकसान में हैं सेंसेक्स की कंपनियां

शुरुआती कारोबार की बात करें तो बड़ी कंपनियों के शेयरों में ठीक-ठाक गिरावट दिख रही है. सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स की 30 में से महज 6 कंपनियों के शेयर हने निशान में थे. शुरुआती कारोबार में 24 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे. आईटी और बैंकिंग शेयर आज नुकसान में हैं. आज सुप्रीम कोर्ट में अडानी समूह को लेकर चल रही सेबी की जांच के बारे में सुनवाई होने वाली है.

ये भी पढ़ें: महंगा हुआ ब्याज फिर भी तेजी से बढ़े होम लोन के दावेदार, पिछले साल हुई इतनी वृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget