एक्सप्लोरर

Share Market Opening 11 October: 350 अंक चढ़ा सेंसेक्स, शुरुआती सेशन में सारे बड़े शेयर ग्रीन, फायदे की राह पर बाजार

Share Market Open Today: सोमवार को घरेलू बाजार ने सप्ताह की खराब शुरुआत की थी, लेकिन कल मंगलवार को बाजार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली थी...

Share Market Opening on 11 October: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की शानदार शुरुआत की है. शुरुआती सेशन में दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अच्छी-खासी तेजी में हैं. शुरुआत रुझान बता रहे हैं कि आज बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती में रह सकता है.

सुबह 9:15 पर सेंसेक्स करीब 250 अंक की तेजी के साथ खुला था. सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 365 अंक से ज्यादा की मजबूती के साथ 66,450 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 100 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 19,800 अंक के पास पहुंच गया था.

प्री-ओपन सेशन के संकेत

बाजार आज प्री-ओपन सेशन से ही मजबूत बना हुआ है. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में करीब 300 अंक की मजबूती में था, जबकि निफ्टी करीब 80 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा भी सुबह में ग्रीन जोन में था. इसतरह संकेत मिल रहे थे कि आज बुधवार को दूसरे दिन भी बाजार में मजबूती का ट्रेंड बरकरार रह सकता है.

मंगलवार को लौटी तेजी

इससे पहले मंगलवार को वैश्विक बाजारों के सपोर्ट से घरेलू बाजार में भी तेजी आई थी. कल सेंसेक्स करीब 500 अंक के फायदे में रहा था. उससे पहले बाजार ने सोमवार को सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की थी. सप्ताहांत पर इजरायल और फिलिस्तीन का युद्ध शुरू होने के बाद सोमवार को पहली बार बाजार में कारोबार हुआ था और सप्ताह के पहले दिन भू-राजनीतिक तनाव की चिंता बाजार पर हावी रही थी.

वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख

वैश्विक बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. मंगलवार को अमेरिकी बाजार फायदे में रहे थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.40 फीसदी की तेजी रही थी. वहीं नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.58 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.52 फीसदी की रैली आई थी. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी मजबूत बने हुए हैं. जापान का निक्की 0.54 फीसदी के फायदे में है. हांगकांग का हैंगसेंग करीब 1.50 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा है.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

आज के कारोबार में सभी बड़े शेयरों की शुरुआत अच्छी रही है. शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर बढ़त में हैं. आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और इंफोसिस जैसे शेयर बाजार की बढ़त की अगुवाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हर साल मिल रही थी 3 करोड़ की सैलरी, फिर भी इस युवा ने छोड़ी फेसबुक की नौकरी, ये रहा कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
Plastic Currency: प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget