एक्सप्लोरर

Share Market Opening 26 April: 100 अंक से ज्यादा मजबूत खुला सेंसेक्स, 10 पर्सेंट उछला टेक महिंद्रा का स्टॉक

Share Market Open Today: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है, जिससे घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिल रहा है. आज के कारोबार में बाजार के मजबूत रहने की उम्मीद है...

Share Market Opening 26 April: एशियाई बाजारों से मिल रहे समर्थन के बीच सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार ने कारोबार की अच्छी शुरुआत की. सुबह कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स करीब 115 अंक की बढ़त में रहा. घरेलू बाजार लगातार छठे दिन मजबूती की राह पर है.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 85 अंक की बढ़त के साथ 74,430 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी50 में करीब 30 अंक की तेजी देखी जा रही थी और वह 22,600 अंक के करीब था.

प्री-ओपन सेशन में अच्छे संकेत

बाजार पहले से ही अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा था. बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा पुराने स्तर की तुलना में करीब 50 अंक के फायदे के साथ 22,695 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 170 अंक मजबूत होकर 74,500 अंक के पार निकला हुआ था. निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा के फायदे में था.

कल आई थी इतनी तेजी

इससे पहले गुरुवार को भी बाजार फायदे में रहा था. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 486.50 अंक (0.66 फीसदी) मजबूत होकर 74,339.44 अंक पर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 कल 167.95 अंक (0.75 फीसदी) की बढ़त लेकर 22,620.40 अंक पर रहा था. यह घरेलू शेयर बाजार की लगातार पांचवें सेशन की तेजी थी.

एशियाई बाजारों से मिल रहा सपोर्ट

भारतीय बाजार को आज के कारोबार में एशियाई बाजारों के अच्छे रुख से सपोर्ट मिल रहा है. शुक्रवार के कारोबार में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी फायदे में कारोबार कर रहे हैं. हांगकांग का हैंगसेंग 51 अंक से ज्यादा के फायदे में है, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट भी बढ़त में कारोबार कर रहा है.

हालांकि गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 375 अंक के नुकसान में रहा था. वहीं एसएंडपी500 में 0.46 फीसदी की और नास्डैक में 0.64 फीसदी की गिरावट आई थी.

टेक महिंद्रा पर खुलते ही अपर सर्किट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर फायदे में थे. शुरुआती सेशन में 20 से ज्यादा बड़े शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे थे. टेक महिंद्रा के शेयरों पर 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया था. टाटा स्टील में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी थी. आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसडीएफसी बैंक जैसे शेयर भी फासदे में थे. दूसरी ओर बजाज फाइनेंस का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ था.

ये भी पढ़ें: पिछले साल खूब बढ़ा व्यापार, भारत के सेवा निर्यात में आई 11 फीसदी से ज्यादा तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget