एक्सप्लोरर

Share Market Opening 18 May: स्पेशल कारोबार की अच्छी शुरुआत, खुलते ही 74 हजार के पार निकला सेंसेक्स

Share Market Open Today: यह इसी साल में तीसरा ऐसा मौका है, जब शनिवार के दिन भी शेयर बाजार में कारोबार हो रहा है. सेबी के निर्देश पर घरेलू बाजार में ये स्पेशल कारोबार हो रहे हैं...

Share Market Opening 18 May: आपदा प्रबंधन को लेकर तैयार वैकल्पिक व्यवस्था के परीक्षण के लिए आज शनिवार को भी खुले बाजार ने स्पेशल कारोबार की अच्छी शुरुआत की. स्पेशल सेशन शुरू होते ही सेंसेक्स मजबूती बरकरार रखते हुए 74 हजार अंक के पार निकल गया.

ऐसी हुई स्पेशल सेशन की शुरुआत

बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंक (0.20 फीसदी) के प्रीमियम के साथ स्पेशल सेशन के ग्रीन रहने के संकेत दे रहा था. प्री-ओपन सेशन में दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ग्रीन जोन में रहे. निफ्टी50 तो प्री-ओपन में करीब 110 अंक मजबूत था. बाजार खुलने के बाद शुरुआती सेशन में सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 125 अंक से ज्यादा के फायदे के साथ 74,050 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 इंडेक्स 100 अंक से ज्यादा की मजबूती में 22,500 अंक के पार निकल चुका था.

शुक्रवार को आई ऐसी तेजी

इससे पहले शुक्रवार 17 मई को शेयर बाजार में तेजी आई थी. बीएसई का सेंसेक्स 253.31 अंक यानी 0.34 फीसदी मजबूत होकर 73,917.03 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी50 सूचकांक 62.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त लेकर 22,466.10 अंक पर रहा था.

रैली वाला रहा है यह सप्ताह

वैश्विक बाजारों की स्थिति देखें तो यह सप्ताह शानदार साबित हुआ है. सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पहली बार 40 हजार अंक के पार निकलने में कामयाब हुआ. यह इंडेक्स 0.34 फीसदी की तेजी में रहा. वहीं एसएंडपी 500 में मामूली 0.12 फीसदी की तेजी आई, जबकि नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.07 फीसदी के हल्के नुकसान में रहा. पूरे सप्ताह के दौरान डाउ जोन्स 1.24 फीसदी, एसएंडपी 500 1.54 फीसदी और नास्डैक 2.11 फीसदी के फायदे में रहा.

दो सेशन में स्पेशल कारोबार

यह पहला मौका नहीं है, जब शनिवार के दिन बाजार में कारोबार हो रहा है. इस साल पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है, जब डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए शनिवार को बाजार में स्पेशल सेशन आयोजित किया गया है. आज के स्पेशल कारोबार में बाजार 2 सेशन में खुलेगा. पहला सेशन 9 बजकर 15 मिनट से 10 तक का और दूसरा सेशन साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक का है.

आज के कारोबार में सभी सिक्योरिटीज के लिए 5 फीसदी का सर्किट रखा गया है. शुरुआत सेशन में ज्यादातर बड़े शेयर फायदे में ही दिख रहे हैं. नेस्ले और पावरग्रिड जैसे शेयर लगभग 1-1 फीसदी के फायदे में हैं, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है.

ये भी पढ़ें: आईएमएफ को हुई चिंता, वैश्विक अर्थव्यवस्था को बेपटरी कर देगा अमेरिका-चीन विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget