एक्सप्लोरर

Trade Tensions: आईएमएफ को हुई चिंता, वैश्विक अर्थव्यवस्था को बेपटरी कर देगा अमेरिका-चीन विवाद

US-China Tariff War: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मानना है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव का बढ़ना वैश्विक अर्थव्यवस्था की सेहत के लिए ठीक नहीं साबित होगा...

आसमान छूती महंगाई और भू-राजनीतिक तनावों के चलते अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आने वाले दिन बुरे साबित हो सकते हैं. यह डर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने जाहिर किया है. आईएमएफ को इस बात की आशंका सता रही है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था बेपटरी हो सकती है.

खुली आर्थिक नीतियों के पक्ष में आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार के द्वारा चीन क अरबों डॉलर के सामानों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का फैसला ठीक नहीं है. इससे वैश्विक व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जो अंतत: वैश्विक आर्थिक वृद्धि की रफ्तार के लिए घातक साबित हो सकता है. आईएमएफ ने खुली आर्थिक नीतियों को दुनिया के लिए बेहतर बताया है.

अमेरिका को भी होगा नुकसान

आईएमएफ की प्रवक्ता जुली कोजाक से गुरुवार को अमेरिका-चीन के बढ़ते व्यापारिक तनाव को लेकर सवाल पूछे गए थे. उन्होंने जवाब में कहा- हमारा दृष्टिकोण है कि अमेरिका खुली व्यापार नीतियों को बरकरार रख कर दुनिया का ज्यादा भला कर सकता है. खुली व्यापार नीतियां खुद अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद हैं.

इतनी कम हो सकती है ग्लोबल जीडीपी

कोजाक ने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए आईएमएफ की एक रिसर्च का हवाला भी दिया. बकौल कोजाक, आईएमएफ की रिसर्च बताती है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के बिखरने के कई बुरे परिणाम हो सकते हैं. दोनों शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने से सबसे खराब स्थिति में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद पर 7 फीसदी का असर हो सकता है, जो जापान और जर्मनी जैसी दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के कम्बाइंड आउटपुट के बराबर हो सकता है. अगर व्यापार और तकनीक की उपलब्धता बाधित होती है, तो ऐसी स्थिति में असर और गहरा हो सकता है.

अमेरिका ने उठाया है ये कदम

आईएमएफ पहले भी अमेरिका के द्वारा चीन के खिलाफ टैरिफ को हथियार बनाने की आलोचना कर चुका है. आईएमएफ की प्रवक्ता ने ताजी आलोचना ऐसे समय की है, जब बाइडन सरकार इस सप्ताह चीन के लगभग 18 अरब डॉलर के सामानों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुकी है. अमेरिका ने चीन से आने वाले कई सामानों जैसे- इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी, पीपीई किट, मेडिकल ग्लव्स, फेस मास्क, इंजेक्शन में इस्तेमाल होने वाले सिरींज और नीडल, नेचुरल ग्रेफाइट जैसे मिनरल्स आदि पर 25 फीसदी से 100 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है. कई सामानों पर टैरिफ 3 से 4 गुना बढ़ गया है.

बेबुनियाद नहीं है आईएमएफ का डर

अमेरिका और चीन के बीच इस व्यापारिक तनाव के और व्यापक होने की आशंका है. पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने जब चीन के सामानों पर टैरिफ लगाया था, तब चीन ने भी अमेरिका के सामानों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया था. इस बार भी कुछ वही कहानी दोहराने की आशंका है. यही कारण है कि आईएमएफ को ग्लोबल इकोनॉमी और ग्लोबल ग्रोथ की चिंता हो रही है. आईएमएफ का यह डर अनायास नहीं है. अभी से व्यापारिक तनाव के व्यापक असर दिखने लगे हैं. अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट चीन में अपने दफ्तर बंद करने के संकेत दे चुकी है वहां काम कर रहे 7-8सौ कर्मचारियों को दूसरे देशों में रिलोकेट होने के लिए कह चुकी है.

ये भी पढ़ें: वेरिटास एडवर्टाइजिंग और मनदीप ऑटो के शेयर हुए अलॉट, ऐसे चेक करें स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget