एक्सप्लोरर

Reserve Bank ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, दबाव में आया शेयर बाजार; टैरिफ का भी है खौफ

Share Market Today: आज रेपो रेट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का फैसला आने से पहले भारतीय शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला. हालांकि, शुरुआती कारोबार के बाद इसमें गिरावट देखी गई.

Share Market Today: भारतीय रिजर्व बैंक का रेपो रेट को लेकर फैसला चुका है. इस बार मौद्रिक समिति (MPC) की बैठक में इसे 5.5 परसेंट पर स्थर रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि, इस नतीजे से पहले भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई. हालांकि, शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 80,679.8 पर आ गया, जबकि निफ्टी 27 अंक लुढ़ककर 24,622.6 पर कारोबार करता नजर आया.

टॉप गेनर्स और लूजर्स में ये शामिल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे. टॉप गेनर्स में अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और बीईएल शामिल हैं, जिनके शेयरों में 1.72 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. दूसरी तरफ सन फार्मा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर पिछड़ गए. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी क्रमश: 0.17 परसेंट और 0.30 परसेंट की गिरावट आई. 

ट्रंप के गुस्से का बाजार पर असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मास्यूटिकल्स के आयात पर 250 परसेंट तक टैरिफ लगाने की अपनी योजना का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सेमीकंडक्टर और चिप पर टैरिफ की घोषणा इसी के आसपास की जाएगी. ट्रंप की इन धमकियों से शेयर बाजार में निवेशक सतर्कता का रूख अपनाए हुए हैं. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से का सबसे ज्यादा असर दिखेगा.''

दबाव में ये सारे सेक्टर 

सेक्टर के हिसाब से बात करें, तो निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.92 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद निफ्टी FMCG में 0.26 परसेंट और निफ्टी रियल्टी में भी 0.82 परसेंट की गिरावट आई. इसके विपरीत निफ्टी बैंक में 0.13 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी पैक में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा मुनाफे में रहा. इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट भी प्रॉफिट में रहे. कोल इंडिया में सबसे ज्यादा 1.41 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों को भी नुकसान पहुंचा. 

वैश्विक शेयर बाजार का हाल 

वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स में 0.14 परसेंट, नैस्डैक कंपोजिट में 0.65 परसेंट और एसएंडपी 500 में 0.49 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. एशियाई बाजारों का भी मिला-जुला रुख रहा. जापान का निक्केई 225 0.62 परसेंट तक चढ़ा. चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में रहे. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.21 परसेंट नीचे रहा. मंगलवार को, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 22 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,840 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

 

ये भी पढ़ें: 

ED के किन सवालों के घेरे में आए अनिल अंबानी, 10 घंटे तक चली पूछताछ की हुई वीडियोग्राफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
Paracetamol During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
Embed widget