एक्सप्लोरर

GIFT Nifty: आज से SGX Nifty बना GIFT Nifty, एसजीएक्स निफ्टी होगा डीलिस्ट- जानें क्या होंगे बदलाव

Gift Nifty: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि सालों से चले आ रहे सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज या एसजीएक्स निफ्टी के तहत होने वाले सौदों को अब गिफ्टी निफ्टी के तहत जाना जाएगा.

GIFT Nifty: सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज और एसजीएक्स निफ्टी में आज से बदलाव हो गया है. भारतीय शेयर बाजारों की सही तस्वीर और इनकी ओपनिंग का सही आकलन करने के लिए आज से एसजीएक्स निफ्टी को गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) के तौर पर जाना जाएगा. इसकी रीब्रांडिंग के बाद ये एसजीएक्स निफ्टी का रेफरेंस लेने की परंपरा खत्म हो गई है.

भारत की गिफ्ट सिटी में ट्रांसफर हो गए सारे डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट्स

आज से गिफ्ट निफ्टी ही भारतीय बाजार के लिए एसजीएक्स निफ्टी की जगह पर नया संकेतक होगा. 7.5 अरब डॉलर के सभी डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट्स जो कि पहले सिंगापुर में ट्रेड किए जाते थे, आज से भारत की गिफ्ट सिटी में ट्रांसफर हो जाएंगे. इस रीबांड्रिंग की कवायद के तहत सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज और एनएसई के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एनएसई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर के बीच एक औपचारिक एग्रीमेंट किया जाएगा और सारे नए सौदों को इसी करार के तहत गिफ्ट निफ्टी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

दो ट्रेडिंग सेशन में होगा कारोबार

आज से शुरू हो रहे गिफ्ट निफ्टी के ट्रेड के अंतर्गत ट्रेडिंग के दो सेशन होंगे. पहला भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से लेकर दोपहर के 3.40 बजे तक चलेगा. दूसरा ट्रेडिंग सेशन शाम के 5 बजे से लेकर रात के 2.45 बजे तक चला करेगा.

गिफ्ट निफ्टी 50, गिफ्ट निफ्टी बैंक, गिफ्ट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और गिफ्ट निफ्टी में आज से कारोबार के लिए ट्रेडिंग उपलब्ध होगी. इसके जरिए निफ्टी की ट्रेडिंग में ढेर सारे बदलाव हो रहे हैं जिन्हें आप यहां जान सकते हैं-

  • सबसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के तहत जितने भी ट्रेडर्स सिंगापुर में बेस्ड थे, वो अब गिफ्ट निफ्टी में शिफ्ट हो जाएंगे.
  • इन ट्रेडर्स के मुताबिक ही सभी सेटलमेंट अब से एनएसई इंटरेनशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में शिफ्ट होंगे जो कि गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में है.
  • इसके लिए स्पेशल परपज व्हीकल के जरिए ये ट्रांसफर होगा जो कि SGX India Connect IFSC या SGX ICI के तहत आएगा.
  • निफ्टी 50 कॉन्ट्रेक्ट्स को NSE IFSC के साथ ट्रेड के लिए मैच किया जाएगा और इसके लिए एसजीएक्स आईसीआई के रूट का इस्तेमाल किया जाएगा.

SGX Nifty का क्या अहम बदलाव सामने आएगा

SGX एक्सचेंज की ओर से सभी ओपन पोजीशन्स को 30 जून 2023 को ही ऑटोमैटिक तरीके से माइग्रेट कर दिया गया था. इसके अलावा लिक्विडिटी स्विच की प्रक्रिया को पूरा करने के क्रम में NSE IFSC Nifty पर सारी ओपन पोजीशन्स को स्विच कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: नोएडा, पटना समेत इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के फ्यूल रेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget