एक्सप्लोरर

Sensex की टॉप-8 कंपनियों को हुआ बंपर फायदा, RIL और HDFC का गिरा मार्केट कैप, चेक करें लिस्ट

Market Cap: शेयर मार्केट (Stock Market) में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स (BSE Sensex) की टॉप-10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है.

Sensex Market Cap: शेयर मार्केट (Stock Market) में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स (BSE Sensex) की टॉप-10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है. बीते हफ्ते सेंसेक्स की 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1,51,456.45 करोड़ रुपये बढ़ गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा फायदे में टीसीएस (Tata Consultancy Services) रही. 

2 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप
आपको बता दें बीते हफ्ते में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1,444.59 अंक या 2.52 फीसदी की तेजी देखने को मिली. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और एचडीएफसी (HDFC) के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. 

TCS और HDFC Bank के मार्केट कैप में रही तेजी
समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस (TCS) का मार्केट कैप 46,016.2 करोड़ रुपये के उछाल से 14,11,058.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. HDFC Bank का मार्केट कैप 33,861.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,44,922.53 करोड़ रुपये रहा.

इन कंपनियों का भी बढ़ा मार्केट कैप 
इसके अलावा इन्फोसिस (Infosys) की बाजार हैसियत 23,425.29 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,32,177.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का बाजार मूल्यांकन 17,226.59 करोड़ रुपये के लाभ से 4,31,926.08 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का 16,601.55 करोड़ रुपये के उछाल से 5,59,009.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

SBI-HUL का भी बढ़ा मार्केट कैप
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मार्केट कैप में 6,113.36 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद बैंक का मार्केट कैप 4,73,182.90 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा HUL का मार्केट कैप 5,850.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,262.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

भारती एयरटेल को भी हुआ फायदा
भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 2,361.57 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 3,95,535.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

HDFC और RIL का गिरा मार्केट कैप
इस रुख के उलट HDFC का बाजार मूल्यांकन 2,870.45 करोड़ रुपये घटकर 4,53,231.97 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का एमकैप 2,396.57 करोड़ रुपये घटकर 15,77,382.90 करोड़ रुपये पर आ गया.

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर रही है. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल रही. 

यह भी पढ़ें: 
PNB खाताधारकों को बड़ा झटका, बैंक ने किया बड़ा बदलाव, जानें किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

PM Kisan Scheme: खुशखबरी! जानिए किस महीने आएगा 11वीं किस्त का पैसा, फटाफट करा लें रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget