एक्सप्लोरर

Sensex की टॉप-6 कंपनियों को इस हफ्ते हुआ बंपर फायदा, रिलायंस इंडस्ट्रीज निकली सबसे आगे, चेक करें लिस्ट में कौन हैं शामिल?

Sensex Market Cap: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप (Sensex Market cap) में तेजी देखने को मिली है.

Sensex Market Cap: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप (Sensex Market cap) में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का एमकैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,56,247.35 करोड़ रुपये बढ़ा है. इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है. 

किन कंपनियों का बढ़ा एमकैप
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC Bank, ICICI Bank, HDFC और बजाज फाइनेंस का भी एमकैप बढ़ गया है. वहीं इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (LIC) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है. मंगलवार को ‘मुहर्रम’ पर बाजार बंद रहे थे.

किस कंपनी को हुआ कितना फायदा?
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 66,772.08 करोड़ रुपये बढ़कर 17,81,028.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. TCS की बाजार हैसियत 12,642.03 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,004.29 करोड़ रुपये और HDFC Bank की 32,346.90 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,25,207.35 करोड़ रुपये रही.

बैंकिंग सेक्टर में भी आई तेजी
इसके अलावा ICICI Bank का मार्केट कैप 25,467.37 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 6,08,729.12 करोड़ रुपये और HDFC का 18,679.93 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,45,759.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 339.04 करोड़ रुपये चढ़कर 4,42,496.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

किन कंपनियों को हुआ नुकसान?
इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,262.29 करोड़ रुपये घटकर 6,70,920.64 करोड़ रुपये रह गई. HUL का मार्केट कैप 11,454.26 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,09,765.92 करोड़ रुपये पर आ गया. एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 3,289 करोड़ रुपये घटकर 4,31,459.72 करोड़ रुपये रह गया.

टॉप पर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 4,73,584.52 करोड़ रुपये पर रहा. टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा.

कितना बढ़ा सेंसेक्स?
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,074 अंक या 1.83 फीसदी के लाभ में रहा. वहीं, निफ्टी 300 अंक या 1.95 फीसदी चढ़ गया. बाजार ने लगातार चौथी बार साप्ताहिक लाभ दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें:
Akasa Air के उद्घाटन पर आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखे थे झुनझुनवाला, 12 महीने में तैयार किया था अकासा को...

Rakesh Jhunjhunwala की मौत के बाद मार्केट के एक्सपर्ट ने दी श्रद्धांजलि, शेयर बाजार बनाई अलग पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget