एक्सप्लोरर

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स में आया 900 अंकों का उछाल, निफ्टी भी 8450 के पार

विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन कोरोना के कहर को लेकर कारोबारी रुझान कमजोर रहने के कारण उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा.

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई लेकिन जल्द ही सेंसेक्स 350 अंक टूटकर 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया. निफ्टी में भी मजबूत शुरुआत के बाद उतार-चढ़ाव का दौर जारी था.

खबर लिखने तक सेंसेक्स 900 अंक की बढ़त बनाए हुए है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स 29,189.34 पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी ने 8400 का अंकड़ा पार करने में कामयाबी हासिल की है.

सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 111.45 अंक यानी 0.39 फीसदी नीचे 28,176.78 पर जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 23.20 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 8,286.65 पर कारोबार कर रहा था.

विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन कोरोना के कहर को लेकर कारोबारी रुझान कमजोर रहने के कारण उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र से 172.62 अंकों की तेजी के साथ 28,460.82 पर खुला और 28,861.30 तक उछला लेकिन जल्द की बिकवाली के दबाव में लुढ़ककर 27,932.67 पर आ गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 21 अंकों की बढ़त के साथ 8,284.45 पर खुला और 8,441.25 तक उछला लेकिन आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली के दबाव में 8,178.20 तक टूटा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों से कोरोनावायरस के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी व संयम बरतने की अपील करते हुए कारोबार जगत को भी यह भरोसा दिलाया कि इस वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए भी सरकार कदम उठा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वित्तमंत्री के नेतृत्व में एक कोविड-19 इकोनोमिक रिस्पांस टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget