एक्सप्लोरर

Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 12 हजार के पार निकला

वैश्विक बाजारों की तेजी के दम पर बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया. निफ्टी भी 12 हजार अंक के पार हो गया.

मुंबई: एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में खरीदारी के जोर और वैश्विक बाजारों की तेजी के दम पर बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया. निफ्टी भी 12 हजार अंक के पार हो गया.

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 404.42 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 40,948.79 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 113.55 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 12,010.35 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा करीब तीन फीसदी की बढ़त में रहा. इसके बाद एचडीएफसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाइटन, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा.

मंगलवार को सेंसेक्स बढ़कर 40,544.37 अंक पर बंद हुआ था

हालांकि दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और टीसीएस के शेयर गिरावट में चल रहे थे. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 112.77 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 40,544.37 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई का निफ्टी भी 23.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,896.80 पर पहुंच गया था. शेयर बाजारों के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 1,585.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

भारतीय बाजार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ मजबूती में दिख रहे है

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (संस्थागत व्यवसाय) अर्जुन यश महाजन के मुताबिक, भारतीय बाजार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ मजबूती में दिख रहे हैं. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई अब तक बाजार के लिये अच्छी रही है. हम उम्मीद करते हैं कि निफ्टी 11,900-12,000 के दायरे में रहेगा. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वाहन और वित्त क्षेत्र के शेयर निवेशकों के आकर्षण में बने रहेंगे.

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में था. चीन का शंघाई कंपोजिट में गिरावट में था. इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

यह भी पढ़ें.

कोरोना अपडेट: देश में फिर 50 हजार से ज्यादा आए संक्रमित मामले, एक्टिव केस घटकर 7 लाख 40 हजार हुए

चीन के जासूसी कांड पर बड़ा खुलासा, PMO के अलावा दलाई लामा और सुरक्षा उपकरण भी निशाने पर थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget