एक्सप्लोरर

दीवाली मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 246 अंक बढ़कर 35,237 पर हुआ बंद

कारोबार समाप्त होने पर इसमें 245.77 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी रही और यह 35,237.68 अंक पर रहा. मंगलवार को सेंसेक्स करीब 41 अंक मजबूत हुआ था. बंबई शेयर बाजार के सभी समूहों के सूचकांक इस दौरान बढ़त में रहे.

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेतों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में संवत वर्ष 2075 के मुहूर्त कारोबार में बुधवार को मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 245.77 अंक उछलकर पुन: 35 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत के कुछ ही मिनट बाद सेंसेक्स 310 अंक मजबूत होकर 35,301.91 अंक पर पहुंच गया था. बाद में कुछ शेयरों में बिकवाली चल पड़ी जिससे प्रमुख सूचकांक कुछ नीचे आ गए. कारोबार समाप्त होने पर इसमें 245.77 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी रही और यह 35,237.68 अंक पर रहा. मंगलवार को सेंसेक्स करीब 41 अंक मजबूत हुआ था. बंबई शेयर बाजार के सभी समूहों के सूचकांक इस दौरान बढ़त में रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक घंटे के मुहूर्त कारोबार में शुरु में 61 अंक मजबूत होकर 10,591 अंक तक चला गया था. कारोबार की समाप्ति पर यह 68.40 अंक यानी 0.65 फीसदी मजबूत होकर 10,598.40 अंक पर रहा. मुहूर्त कारोबार शाम 5:30-6:30 बजे तक चला. बाजार दिवाली, बलिप्रतिपदा के उलक्ष्य में बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे. संवत वर्ष 2074 में सेंसेक्स 2,407.56 अंक यानी सात फीसदी और निफ्टी 319.15 अंक यानी करीब तीन फीसदी बढ़त में रहा. सेंसेक्स की सारी कंपनियों शुरुआत में 1.85 फीसदी तक की तेजी रही. हालांकि कारोबार के समाप्त होने तक एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर गिर गये. वैश्विक स्तर पर अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बढ़त में आ जाने से बुधवार को वॉल स्ट्रीट का वायदा बढ़त में रहा. एशियाई बाजारों में हांग कांग का हैंग सेंग 0.10 फीसदी और ताईवान का शेयर बाजार 0.85 फीसदी की तेजी में रहा. हालांकि जापान का निक्की 0.28 फीसदी गिर गया. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 118 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की. हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 499.70 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget