एक्सप्लोरर

TCS इंफोसिस समेत दूसरे आईटी स्टॉक्स में जोरदार तेजी के चलते ऐतिहासिक हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी बंद

Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 452.38 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है.

Stock Market Closing On 12 July 2024: भारतीय शेयर बाजार के हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र बेहद शानदार रहा है. टीसीएस के शानदार तिमाही नतीजे के दमपर आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दिन के कारोबार में ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा. निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1600 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 622 अंकों के उछाल के साथ 80,519 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186 अंकों की बढ़त के साथ 24,502 अंकों के लाइफटाइम हाई पर बंद हुआ है. 

चढ़ने - गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबार में आईटी स्टॉक्स में बड़ी तेजी देखने को मिली है. जिसमें टीसीएस 6.68 फीसदी, इंफोसिस 3.57 फीसदी, एचसीएल टेक 3.20 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.19 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. इसके अलावा एक्सिस बैंक 1.62 फीसदी, रिलायंस 0.96 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.78 फीसदी, एचयूएल 0.47 फीसदी, एसबीआई 0.36 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में मारुति 1 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.79 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 फीसदी, टाइटन 0.55 फीसदी, भारती एयरटेल 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के कारोबार आईटी स्टॉक्स में तेजी के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 1690 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है. इसके अलावा एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं. जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल्स, रियल एस्टेट और ऑटो स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में आज भी तेजी रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 तेजी के साथ और 10 गिरकर बंद हुए. जबकि बीएसई पर लिस्टेड 4036 शेयरों में 1687 तेजी के साथ और 2248 गिरावट के साथ क्लोज हुए. 

बीएसई मार्केट कैप में उछाल 

आज के ट्रेड में भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 452.38 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जबकि पिछले कारोबार सत्र में 451.20 लाख रुपये पर क्लोज हुआ था. आज के सत्र में मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.18 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. 

ये भी पढ़ें 

ग्लोबल कंपनियां चीन को छोड़ सप्लाई चेन की मजबूती के लिए आ रही भारत, 2030 तक 835 बिलियन डॉलर का होगा एक्सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget