एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में लौटी रौनकः सेंसेक्स 634 अंक ऊपर बंद, निफ्टी 12,215 के पार निकला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने की संभावनाओं के चलते ग्लोबल शेयर बाजारों में स्थिरता देखी जा रही है और इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है. आज यहां शानदार उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

मुंबईः अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर बाजार में रौनक लौटती हुई दिखी. अमेरिका व ईरान के बीच तनाव में कमी आने के आसार के चलते भारतीय शेयर बाजार में आशंका कम हुई और स्टॉक मार्केट में खुलकर तेजी आई. आज शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई और शुरुआत में ही बाजार में एक फीसदी का उछाल देखा गया.

कैसा रहा आज बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 634.61 अंक यानी 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 41,452.35 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 190.55 अंक यानी 1.58 फीसदी के उछाल के साथ 12,215.90 पर जाकर बंद हुआ है.

कैसा रहा सेक्टरवार प्रदर्शन बैंक निफ्टी में करीब 2.3 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ और इसके साथ सबसे ज्यादा 2.73 फीसदी की तेजी रियलटी शेयरों में देखी गई. ऑटो शेयरों में 2.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार खत्म हुआ है.

निफ्टी के 50 शेयरों का हाल निफ्टी के 50 शेयरों की बात करें तो इसमें 50 में से 43 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी बचे 7 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो जेएसडबल्यू स्टील करीब 6 फीसदी और भारती इंफ्राटेल 5.44 फीसदी की उछाल दिखाकर बंद हुआ. टाटा मोटर्स में 5.40 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 3.74 फीसदी की बढ़त रही.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर यूएस-ईरान के बीच तनाव की खबरों के चलते आईटी शेयरों पर दबाव देखा गया और इसी का नतीजा रहा कि निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर टीसीएस का रहा जिसमें 1.56 फीसदी की गिरावट रही. कोल इंडिया 1.12 फीसदी और एचसीएल टेक 0.82 फीसदी नीचे रहे. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में 0.62 फीसदी और गेल में 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget