एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 60 अंक ऊपर 33,940 पर बंद, निफ्टी 10420 के करीब

कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 60.19 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 33,940.44 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और आज घरेलू शेयर बाजार 1 महीने के उच्च स्तर पर जाकर बंद हुआ है. कल के अमेरिकी बाजारों में तेजी के चलते आज भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला और ये हल्की तेजी दिखाने में कामयाब रहे हैं. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट से शुरुआती कारोबार में ही गिरावट देखी गई थी लेकिन बाद में निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी लौटी और आखिरकार ये बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 60.19 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 33,940.44 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10,417 पर जाकर बंद हो पाया है. सेक्टोरियल इंडेक्स निफ्टी के सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें तो आज पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा 2.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और बैंक निफ्टी 0.51 फीसदी टूटा है. एनर्जी शेयरों में 0.40 फीसदी, रियलटी में भी 0.39 फीसदी और निजी बैंकों में 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. फाइनेंशियल शेयरों में भी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद मिला है. निफ्टी के शेयरों का हाल निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है और बाकी 24 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद देखा गया है. चढ़ने वाले शेयरों में आज सबसे ज्यादा वेदांता का शेयर 4.6 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. टीसीएस में 2.46 फीसदी, सन फार्मा में 2.31 फीसदी और एचसीएल टेक में 2.20 फीसदी की उछाल के साथ बंद देखा गया है. आयशर मोटर्स 2.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल करीब 8 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है और एचपीसीएल 7.88 फीसदी नीचे बंद हुआ है. आईओसी में 6.72 फीसदी और अदानी पोर्ट्स में 2.39 फीसदी की बड़ी कमजोरी दर्ज की गई है. एसबीआई में 2.24 फीसदी की खासी गिरावट देखी गई. यस बैंक में 2.15 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है. मोदी ने तेल उत्पादक देशों को लिया आड़े हाथों, कहा कीमत तर्कसंगत तरीके से हों तय दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी: ओएलएक्स सर्वे आधार के लिए पेंशन नहीं रोकी जा सकती: ईपीएफओ पांच राज्यों में अंदरुनी व्यापार के लिए E-WAY बिल 15 अप्रैल से जरुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget