एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं कि दिवाली से पहले ऑनलाइन डिलीवरी पर सरकार ने 5% GST लगा दिया है. जिसे जानकर ग्राहक काफी खुश हो गए थे, लेकिन अब सरकार ने इसकी सच्चाई लोगों को बताई है.

इन दिनो ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी ज्यादा है. क्योंकि इसमें बाजार जाकर किसी पचड़े में नहीं पड़ना होता है. बल्कि घर बैठे ही सामना आ जाता है. खासतौर से इस समय जब दीपावाली का त्यौहार सिर पर है, ऐसे में तो ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा ही हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग पर 5% GST लगा दिया है. यानी कि ऑनलाइन डिलीवरी सरकार ने टैक्स को कम कर दिया है.

ये खबर सुनकर तो लोगों के पैर ही जमीन पर नहीं टिक रहे थे. क्योंकि इससे अच्छा और क्या ही होगा कि ऑनलाइन शॉपिंग पर टैक्स कम हो गया, अब जी भरकर शॉपिंग करेंगे!

लेकिन रुकिये! क्या वाकई में सरकर ने ऐसा कोई फैसला किया है? इस बारे में अब खुद सरकार ने भी बता दिया है.

क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले सरकार ने ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर 5% GST लगा दिया है. इस खबर को सुनकर ग्राहक काफी खुश हो गए थे. वहीं इस खबर की सच्चाई सरकार ने उजाकर करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है.

सोशल नेटवर्किंग साइट X (पहले ट्विटर) के जरिए CBIC इंडिया ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस पोस्ट में किया गया दावा गलत और तथ्यों के आधार पर गलत है. डिलीवरी सेवाओं, जैसे कि फ़ूड ऐप्स द्वारा दी जाने वाली सेवाओं, पर पहले 18% टैक्स लगता था. GST काउंसिल की 57वीं बैठक में की गई सिफारिश के अनुसार, अब इन डिलीवरी सेवाओं पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए दी जाने वाली सभी डिलीवरी सेवाओं पर अब एक समान 5% टैक्स लगता है. इसलिए, कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है. बल्कि, टैक्स में कमी की गई है. आपसे अनुरोध है कि गलत खबरें न फैलाएं.'

सरकार ने कम किया है टैक्स
बता दें कि हाल ही में हुई GST काउंसिल की 57 वीं बैठक में डिलीवरी सेवाओं के लिए दर 18% से घटाकर 5% करने की सिफारिश की गई है. इस बदलाव के तहत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए सामान की डिलीवरी से जुड़ी कुछ सेवाओं पर 5% GST लगाने की व्यवस्था की गई है. इसमें फूड डिलीवरी एप और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी संबंधित सेवाएं शामिल हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget