एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 743 अंक ऊपर 31400 के करीब बंद, निफ्टी 200 अंक से ज्यादा उछलकर बंद

आज की आज में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 90,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.निफ्टी की तेजी में अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज का 103 अंकों का योगदान रहा.

नई दिल्ली: आज बाजार की शुरुआत तो हल्की तेजी के साथ ही हुई थी लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के शानदार प्रदर्शन के दम पर स्टॉक मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. आज दिन के कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स ने 700 अंकों से ज्यादा का उछाल हासिल किया था और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा था.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 742.84 अंक यानी 2.42 फीसदी की उछाल के साथ 31,379.55 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 205.85 अंक यानी 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 9187.30 पर जाकर बंद हुआ.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिखाया 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल फेसबुक और रिलायंस जियो की डील की खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 11 फीसदी से ज्यादा उछला और ये बाजार का लीडर बना रहा. इस शेयर ने अकेले अपने दम पर बाजार को काफी ऊपर खींचा. निफ्टी की तेजी में अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज का 103 अंकों का योगदान रहा. आज की आज में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 90,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

बैंक निफ्टी में दिखा शानदार उछाल बैंक निफ्टी में आज जबरदस्त तेजी रही और ये 292.50 अंक यानी 1.51 फीसदी की उछाल के बाद 19,701.85 पर जाकर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का ऐसा रहा हाल आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में जी लिमिटेड का शेयर 20 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है और रिलायंस इंडस्ट्रीज में क्लोजिंग बेसिस पर 9.83 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. एशियन पेंट्स में 5.27 फीसदी की बढ़त रही. इंडसइंड बैंक 3.80 फीसदी और यूपीएल का शेयर 3.63 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं.

आज के कारोबार की बड़ी बातें दो दिनों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार तेजी के हरे निशान में बंद हुआ है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी और एफएमसीजी के शेयरों की बदौलत बाजार को सहारा मिला. छोटे- मझोले शेयरों में भी खरीदारी रही जिससे मिडकैप इंडेक्स आज 95 अंक चढ़कर 12,804 पर बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही और सिर्फ 4 शेयर नीचे बंद हुए. निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी रही और 6 शेयर गिरावट पर बंद हुए.

ये भी पढ़ें

Facebook की Jio के साथ डील के सहारे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 11 फीसदी से ज्यादा उछले

Jio-Facebook डील पर मुकेश अंबानी ने जताई खुशी, कहा- सौदे का लोकल ई-कॉमर्स पर होगा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget