एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में मामूली तेजीः सेंसेक्स 52 अंक ऊपर 31,155 पर बंद

नई दिल्लीः शेयर बाजार आज मामूली तेजी के साथ बंद हो पाया है और स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स निफ्टी मामूली 0.15 फीसदी तेजी पर बंद हो पाए हैं. आज आखिरी घंटों में बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी के दम पर बाजार में अच्छी तेजी आई. वहीं डबल्यूपीआई यानी थोक महंगाई दर में गिरावट की खबर से भी शेयर बाजार को सहारा मिला. दरअसल आज कारोबार के दौरान 10 सरकारी बैंकों के विलय की खबर के दम पर बैंकिंग शेयरों से बाजा को सपोर्ट मिला. बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़कर 23,500 के पास वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 52.42 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 31,155.91 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 11.25 अंक यानी 0.12 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 9,618 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में ज्यादातर सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं. आज सबसे ज्यादा 0.76 फीसदी की गिरावट एफएमसीजी शेयरों में देखी गई है और मेटल शेयरों में 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज फार्मा इंडेक्स में 0.2 फीसदी की कमजोरी आई है. बीएसई रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.9 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त दिखाकर बंद होने में कामयाब हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 24-24 शेयरों में तेजी और गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ जबकि 2 शेयर सपाट कारोबार के साथ बंद हुए. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस 3.47 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा 1.77 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स 1.35 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. वहीं एचयूल 1.34 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.32 फीसदी और एलएंडटी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. अंबुजा सीमेंट 1.08 फीसदी और भारती एयरटेल 0.91 फीसदी ऊपर बंद हुए है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में यस बैंक 3 फीसदी, सिप्ला 2.25 फीसदी और आईटीसी 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. एचडीएफसी 1.23 फीसदी और एसीसी 1.20 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. टाटा मोटर्स डीवीआर 1.17 फीसदी और टाटा स्टील 1.09 फीसदी की कमजोरी पर बंद हो पाए हैं. बीपीसीएल 1.07 फीसदी और एमएंडएम 1 फीसदी की सुस्त चाल के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget