एक्सप्लोरर

सेंसेक्स निफ्टी में दिखी मामूली तेजीः एक्जिट पोल से पहले बाजार शांत

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज फुर्ती देखी गई और इसके चलते बाजार कल के स्तरों पर ही बंद होने में कामयाब रहा है. आज 5 राज्यों के एक्जिट पोल के आने से पहले बाजार में घबराहट का माहौल देखे जाने की संभावना थी पर बाजार में दिनभर उतार चढ़ाव के बाद शाम को मामूली बढ़त के साथ बंद मिला है. कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है और मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 27.19 अंक यानी 0.09 फीसदी की उछाल के साथ 28,929 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 2.70 अंक यानी 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 8,927 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान आईटी, मेटल, फार्मा और रियलटी शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. सबसे ज्यादा 0.81 फीसदी की गिरावट मेटल शेयरों में देखी गई जबकि एनर्जी शेयर 0.51 फीसदी और इंफ्रा शेयरों में 0.23 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है. आज चढ़ने वाले सेक्टर्स में सबसे ज्यादा 0.73 फीसदी की तेजी पीएसयू बैंकों में देखी गई और ऑटो शेयरों में 0.55 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 24 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार खत्म हुआ है. सबसे ज्यादा 1.62 फीसदी का उछाल मारुति सुजुकी में देखा गया और एसबीआई का शेयर 1.20 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. एक्सिस बैंक 1.18 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है और टाटा मोटर्स का शेयर 1.04 फीसदी की बढ़त दिखाकर बंद होने में कामयाब हुआ है. अंबुजा सीमेंट भी 1.04 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब हुआ है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 5.08 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद मिला है. गेल में 2.45 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद मिला है और आइडिया में 2.21 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है. विप्रो 2.16 फीसदी और अदानी पोर्ट्स में 2.04 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget