एक्सप्लोरर

Senco Gold Diamonds IPO: मंगलवार को खुलेगा सेनको गोल्ड का आईपीओ, ग्रे मार्केट में जोरदार प्रीमियम पर ट्रेड- 10 बड़ी डिटेल्स

Senco Gold Diamonds IPO: आईपीओ मार्केट में सेनको गोल्ड डायमंड्स का पब्लिक इश्यू कल से रिटेल निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है और इसका जीएमपी भी जबरदस्त तेजी पर चल रहा है.

Senco Gold IPO: आईपीओ मार्केट में इस हफ्ते निवेशकों को कमाई का शानदार मिलने के चांस हैं. कई अच्छी कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ बाजार में उतर रहे हैं. इन्हीं में से एक है कोलकाता की सेनको गोल्ड डायमंड्स कंपनी जिसका आईपीओ कल मंगलवार यानी 4 जुलाई 2023 से खुलने जा रहा है. यहां जानें इस आईपीओ से जुड़ी खास बातें-

कब से कब तक खुलेगा सेनको गोल्ड का आईपीओ

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स का आईपीओ 4 जुलाई को निवेशकों के आवेदन करने के लिए खुलेगा और 6 जुलाई तक निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. 

आईपीओ का प्राइस बैंड जानें

कंपनी ने 301 -317 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया है. इस बैंड के अपर लेवल के हिसाब से कंपनी को 2460 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल रहा है. 

कंपनी का इश्यू ओएफएस +फ्रेश इश्यू का मिश्रण

सेनको गोल्ड आईपीओ के जरिए निवेशकों से 405 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इसमें 270 करोड़ रुपये नए शेयर्स जारी कर जुटाया जाएंगे जबकि 135 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए जाएंगे. मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी आईपीओ में बेचेंगे. ओएफएस सेगमेंट में सेल पार्टनर्स इंडिया अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. 

कब होगी आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग

11 जुलाई तक अलॉटमेंट प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 14 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग कराई जाएगी. 

एंकर निवेशकों के लिए क्या है बिडिंग तारीख

सेनको गोल्ड के एंकर निवेशकों के लिए इसकी बिडिंग तारीख आज यानी 3 जुलाई 2023 तय की गई है.

क्यों रकम जुटा रही है कंपनी

आईपीओ से जुटाई रकम को कंपनी दूसरे कैपिटल फंडिंग को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट जरुरतों पर खर्च करेगी. वित्त वर्ष 2022-23 के खत्म होने पर कंपनी की इनकम 4108 करोड़ रुपये रही थी और कंपनी को 158 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स को जानें

आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स आईआईएफएल सिक्योरिटिज, एम्बिट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. 

आईपीओ की अन्य डिटेल्स जानें

आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए, 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. 

सेनको गोल्ड के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या है

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के आईपीओ के शेयरों का ग्रे-मार्केट प्रीमियम धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है. पिछले हफ्ते तक इसके शेयर 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे पर आज देखें तो इसका जीएमपी 100 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया है.

क्या करती है कंपनी

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स पूर्वी भारत की कंपनी सबसे बड़ी रिटेल ज्वेलरी कंपनी है. कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी ज्वेलरी बेचती है. ये कंपनी सोने, डायमंड्स, प्लैटिनम ज्वेलरी के साथ चांदी के भी गहने बेचती है. सेनको गोल्ड और डायमंड्स ब्रांड के नाम से कंपनी ज्वेलरी के रिटेल सेगमेंट में मौजूद है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate Update: सोना हुआ सस्ता तो चांदी हुई महंगी, चेक करें 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget