एक्सप्लोरर

SEBI Reward Mechanism: घर बैठे 20 लाख कमाने का मौका, बस सेबी को बतानी होगी इतनी सी बात

Sebi Dafaulters List: बकाया चुकाने में भुगतान करने वालों की संख्या देश में काफी ज्यादा है. इनमें से कइयों के पास से तमाम प्रयासों के बाद भी रिकवरी नहीं हो पाई है...

क्या आप भी घर बैठे मोटा पैसा कमाना चाहते हैं? अगर हां तो बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने खुद आपके लिए सुनहरा मौका दिया है. आपको बस इतना करना होगा कि गायब हो चुके डिफॉल्टर्स की प्रॉपर्टी (Defaulter's Property) के बारे में सेबी को जानकारी दे दें. बाजार नियामक ने ऐसे लापता डिफॉल्टर्स से जुर्माना वसूलने के लिए इस अनोखी व्यवस्था की शुरुआत की है.

हजारों करोड़ का बकाया

आपको बता दें कि भारत में टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स यानी जानबूझकर कर्ज की किस्तें नहीं चुकाने वाले शीर्ष 50 लोगों के ऊपर बैंकों का 92,570 करोड़ रुपये बकाया है. हाल ही में सरकार ने संसद में यह जानकारी दी थी. ऐसे डिफॉल्टर्स से वसूली के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं. वहीं सेबी ने हाल ही में 09 मोस्ट वांटेड डिफॉल्टर्स की सूची जारी की है. सेबी की लिस्ट में शामिल सभी सर्वाधिक वांछित डिफॉल्टर्स फिलहाल लापता हैं. नियामक ऐसे डिफॉल्टर्स से जुर्माना वसूल करने के प्रयासों को तेज कर रहा है.

दो चरणों में मिलेगा रिवार्ड

सेबी के रिवार्ड मैकेनिज्म के दिशानिर्देशों के अनुसार, लापता डिफॉल्टर्स की संपत्तियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को दो चरणों में रिवार्ड दिया जाएगा. अंतरिम चरण में सूचना देने वाले को संपत्ति की रिजर्व कीमत के 2.5 फीसदी के बराबर रकम रिवार्ड के रूप में दी जाएगी. हालांकि इस चरण में 05 लाख रुपये से ज्यादा का रिवार्ड नहीं मिलेगा. वहीं अंतिम चरण में 20 लाख रुपये तक या संपत्ति की कीमत के 10 फीसदी के बराबर का रिवार्ड मिलेगा.

गोपनीय रहेगी पहचान

अगर आप सेबी को किसी डिफॉल्टर या उसकी संपत्ति के बारे में सूचना देते हैं, तो नियामक ने यह भरोसा दिया है कि आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. सेबी ने यह भी कहा है कि रिवार्ड तभी मिलेगा, जब दी गई जानकारी को ऑरिजिनल पाया जाएगा और सूचना ऐसे डिफॉल्टर के बारे में होगी, जिनसे वसूली कर पाना मुश्किल माना जा चुका है.

इतनी है डिफॉल्टर्स की संख्या

वसूली कर पाना मुश्किल है की श्रेणी में वैसे डिफॉल्टर्स को डाला जाता है, जिनसे वसूली करने के कई प्रकार के प्रयास किए जा चुके हों. सेबी के द्वारा जारी लिस्ट में ऐसे डिफॉल्टर्स की संख्या 515 है. इसका मतलब हुआ कि इन 515 में से किसी डिफॉल्टर के बारे में जानकारी साझा की आप सेबी से 20 लाख रुपये तक का रिवार्ड पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस सरकारी बैंक ने घर खरीदारों को दी खुशखबरी, बढ़ते ब्याज के बीच सस्ता कर दिया होम लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget