एक्सप्लोरर

SEBI का बड़ा फैसला, ग्राहकों के पैसे से नई बैंक गारंटी नहीं ले पाएंगे शेयर ब्रोकर, जानें कब से लागू होगा नियम

SEBI Decision On Bank Guarantee: बहुत जल्द ही शेयर बाजार के ब्रोकर और क्लियरिंग सदस्य ग्राहकों के पैसे से कोई भी बैंक गारंटी नहीं ले पाएंगे. जानें क्यों सेबी ने ये कड़ा फैसला लिया है.

SEBI Decision: बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने शेयर ब्रोकरों और क्लियरिंग सदस्यों को ग्राहकों के फंड पर एक मई से नई बैंक गारंटी लेने से रोक दिया है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को एक परिपत्र में कहा कि शेयर ब्रोकरों और क्लियरिंग सदस्यों को अपनी सभी मौजूदा बैंक गारंटी सितंबर के अंत तक वापस लेने का भी निर्देश जारी किया गया है.

सेबी ने परिपत्र में कहा है- ‘‘एक मई, 2023 से शेयर ब्रोकर और क्लियरिंग सदस्य ग्राहकों के पैसे से कोई भी बैंक गारंटी नहीं ले पाएंगे. ग्राहकों के फंड से अभी तक ली गईं सभी बैंक गारंटी को 30 सितंबर, 2023 तक समेटना होगा."

क्या है बैंक गारंटी के इस्तेमाल का मौजूदा तरीका

मौजूदा समय में शेयर ब्रोकर और क्लियरिंग सदस्य ग्राहकों के पैसे को बैंकों के पास गिरवी रखते हैं. बैंक यह रकम ज्यादा फायदे के लिए क्लियरिंग निगमों को बैंक गारंटी के तौर पर जारी करते हैं. इस प्रक्रिया में ग्राहकों का पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आ जाता है. हालांकि, यह प्रावधान शेयर ब्रोकरों और क्लियरिंग सदस्यों के स्वामित्व वाले कोष पर लागू नहीं होगा.

सैमको सिक्योरिटीज के फाउंडर और सीईओ ने क्या कहा

फाइनेंशियल एक्सप्रेस को दिए एक बयान में सैमको सिक्योरिटीज के फाउंडर और सीईओ जिमीत मोदी ने कहा कि स्टॉक ब्रोकर्स ग्राहकों के पैसे का इस्तेमाल करके अत्यधिक मुनाफा उठा रहे थे जबकि किसी जोखिम की स्थिति में कस्टमर्स का पैसा ही फंस सकता है या बाजार जोखिमों के अधीन आ सकता है. इस सर्कुलर के आधार पर, सेबी ने यह सुनिश्चित किया है कि इस तरह के पैसे के संचालन पर रोक लगाई जाए.

उनके मुताबिक आज, ग्राहक के खाते में पड़े 100 रुपये के फंड के लिए, शेयर ब्रोकर 100 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट बना सकते हैं और फिर उस पर 100 रुपये की अतिरिक्त बैंक गारंटी ले सकते हैं. इस तरह से 100 रुपये के फंड से कुल कोलेट्रल को 200 रुपये तक ले जा सकते हैं. इस अतिरिक्त बैंक में 100 रुपये की गारंटी और लीवरेज ब्रोकर्स के खाते में आती है, जबकि इस्तेमाल की गई मूल धनराशि ग्राहकों की थी. जिमीत मोदी ने कहा कि इसका परिणाम संभावित रूप से ब्लैक स्वान इवेंट में हो सकता है, जहां एक ब्रोकर का भंडाफोड़ हो सकता है और गारंटी का आह्वान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में हुआ इजाफा, गुरुग्राम, नोएडा जैसे शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget