एक्सप्लोरर

SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच आज संसद की PAC के सामने होंगी पेश, पीएसी की मीटिंग में हंगामे का अंदेशा

सेबी चीफ के अलावा टेलीकम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री के रीप्रेजेंटेटिव और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के प्रतिनिधियों के बताए जाने वाले मौखिक सबूतों को भी इस बैठक के तहत शामिल किया जाएगा. 

SEBI: सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच आज गुरुवार को संसद की पब्लिक अकाउंट कमिटी (पीएसी) के सामने पेश होंगी. सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के लगाए गए आरोपों के जवाब देने के बाद भी सेबी अध्यक्ष के लिए ये बैठक काफी अहम हो जाती है और इसमें काफी हंगामा होने के आसार हैं. दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने पीएसी के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पर सेबी चीफ के खिलाफ अपने राजनीतिक हित के चलते उनके खिलाफ ही रुख अपनाने का आरोप लगाया है. बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएसी प्रमुख और सांसद केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के राजनीतिक फायदे के लिए माधबी पुरी बुच के खिलाफ पीएसी कमिटी की मीटिंग में सख्त रुख अपना सकती है.

गुरुवार की बैठक का एजेंडा क्या है?

गुरुवार की बैठक के एजेंडे में वित्त मंत्रालय और सेबी के रिप्रेजेंटेटिव के मौखिक सबूतों को शामिल किया जाएग. चूंकि संसदीय समिति के फैसले का ज्यादातर हिस्सा पीएसी के लिए तय किए संसद के अधिनियम के तहत आने वाले प्रदर्शनों के आधार पर होगा, लिहाजा इसको समीक्षा के लिए देखा जाएगा. इसके साथ ही टेलीकम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री के रीप्रेजेंटेटिव और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के प्रतिनिधियों के बताए जाने वाले मौखिक सबूतों को भी इस बैठक के तहत शामिल किया जाएगा. 

क्यों है बैठक पर नजरें

संसद के अधिनियम के तहत बनाई गई पीएसी के सामान्य कार्यों का देश की रेगुलेटरी बॉडीज यानी नियामक संस्थाओं का परफॉरमेंस रिव्यू भी शामिल है. इस पर सभी की सहमति भी है. इसके बावजूद आज की बैठक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने माधबी पुरी बुच को पीएसी के सामने खुद पेश होने की बात पर दोर दिया था. हिंडनबर्ग के सेबी प्रमुख माधबी पुरी पर लगाए गए आरोपों के बाद इस तरह की कार्रवाई को लेकर शंकाएं हो रही हैं. सेबी चीफ पर अडानी समूह या उसके मालिकों से जुड़ी कंपनियों में हिस्सा रखने का आरोप लगाया गया था और कहा गया था कि इसी कारण से अडानी समूह के खिलाफ जांच में सेबी ने नरमी बरती.

ये भी पढ़ें

Diwali: दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को, किस दिन सरकारी अवकाश होगा घोषित, CAIT की है ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget