एक्सप्लोरर

SEBI ने कई नियमों में किया संशोधन, जानें किन निवेशकों को मिलेगा फायदा?

सेबी ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा सामूहिक निवेश योजनाओं में सीआईएमसी और उसके अधिकृत कर्मचारियों का अनिवार्य निवेश सीआईएस के हितों के अनुरूप होना चाहिए.

SEBI: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सामूहिक निवेश योजनाओं (CIS) के लिए कड़े नियामकीय नियम लागू किए हैं. इनका संचालन करने वाली इकाइयों के लिए न्यूनतम नेटवर्थ की जरूरत को बढ़ाया गया है. साथ ही ऐसी योजनाओं का संचालन सिर्फ उन इकाइयों को करने की अनुमति दी जाएगी जिनका पिछला रिकॉर्ड अच्छा है.

बैठक में लिया फैसला
सेबी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा नियामक ने प्रतिभूतियों के स्वामित्व के स्थानांतरण को सुगम करने के लिए सूचीबद्धता प्रतिबद्धताओं और खुलासा अनिवार्यता से संबंधित नियमनों में बदलाव की भी मंजूरी दी है.

सेबी ने बदलाव को दी मंजूरी
सेबी ने म्यूचुअल फंड के चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ETF) के पास मौजूद चांदी या चांदी से संबद्ध उत्पादों के लिए संरक्षण (कस्टोडियल) सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देने को पंजीकृत संरक्षकों (कस्टोडियन) के लिए नियमन में बदलाव को मंजूरी दी है.

हिस्सेदारी 10 प्रतिशत करने का लिया फैसला
निवेशकों को धन जुटाने की योजनाओं के जरिये चूना लगाने की घटनाओं के मद्देनजर सेबी ने सामूहिक निवेश प्रबंधन कंपनी (CIMC) और उसके समूह/सहायक/शेयरधारकों की किसी योजना में हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत पर सीमित करने का फैसला किया है.

सेबी ने जारी किया बयान
सेबी ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा सामूहिक निवेश योजनाओं में सीआईएमसी और उसके अधिकृत कर्मचारियों का अनिवार्य निवेश सीआईएस के हितों के अनुरूप होना चाहिए. नियामक ने कहा कि इन योजनाओं के संचालन के लिए नेटवर्थ की जरूरत को बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही सीआईएमसी के पंजीकरण के लिए संबद्ध क्षेत्र में पात्रता को पुराना रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए.

CIS की न्यूनतम राशि को अनिवार्य किया
सेबी ने कहा कि अन्य चीजों के अलावा निवेशकों की न्यूनतम संख्या और एकल निवेशक की अधिकतम हिस्सेदारी तथा सीआईएस के स्तर पर न्यूनतम अभिदान राशि को अनिवार्य किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 
HDFC Bank ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, अब 30 सितंबर तक FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, फटाफट चेक करें रेट्स

Stock Market: बाजार में जारी रही तेजी, सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 17500 के करीब बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget