एक्सप्लोरर

Mutual Fund: 28 जून को सेबी की बोर्ड बैठक, म्यूचुअल फंड में निवेश पर लगने वाले फीस को कम करने पर लग सकती है मुहर

SEBI Board Meet: सेबी म्यूचअल फंड्स में निवेश पर कॉस्ट ऑफ इवेंस्टिंग को नीचे लाने पर जोर दे रही है.

Mutual Fund Fees: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं. 28 जून 2023 को शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (Securities and Exchange Board of India) के बोर्ड की अहम बैठक होने वाली है जिसमें म्यूचुअल फंड्स के निवेशकों से वसूले जाने वाले फीस स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव करने पर मुहर लगाई जा सकती है. साथ ही म्यूचुअल फंड के एसेट मैनेजर्स के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट के नियम को लागू किया जा सकता है.  

सेबी ने म्यूचुअल फंड्स द्वारा यूनिट होल्डर्स से वसूलने वाले एनुअल चार्जेज यानि टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) में बड़े बदलाव की सिफारिश की है. इस बदलाव से म्यूचुअल फंड्स में निवेश पर आने वाली लागत में कमी आ सकती है. हालांकि म्यूचुअल फंड कंपनियां सेबी के सुझाव का विरोध भी कर रही हैं. सेबी ने अपने 18 मई को जारी किए गए डिस्कशन पेपर में स्कीम के आधार पर नहीं बल्कि फंड हाउस के लेवल पर टोटल एक्सपेंस रेशियो को एक समान बनाने को कहा है. 

इसका मतलब ये हुआ म्यूचुअल फंड अपने इक्विटी या डेट स्कीम को मैनेज किए जाने वाले एसेट के आधार पर  टोटल एक्सपेंस रेशियो वसूलना होगा. फिलहाल हर स्कीम को एसेट साइज के हिसाब से  टोटल एक्सपेंस रेशियो वसूलने की अनुमति है. 

सेबी ने म्यूचुअल फंड द्वारा निवेश और एडवाइजरी फीस पर निवेशकों और ब्रोकरेज हाउस से वसूले जाने वाले  सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) और गुड्स सर्विसेज टैक्स (GST) के साथ फंड हाउस जो ट्रेड एग्जीक्यूट करने के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज का भुगतान करती हैं उसे टोटल एक्सपेंस रेशियो स्लैब में ही शामिल किए जाने का सुझाव दिया है. साथ ही टॉप 30 शहरों में यूनिट्स बेचने के लिए जो इंसेटिव दी जाती है उसे भी टोटल एक्सपेंस रेशियो स्लैब में ही शामिल करना का प्रस्ताव दिया है. हालांकि फंड हाउस एसटीटी और जीएसटीक को टोटल एक्सपेंस रेशियो स्लैब में लाने के पक्ष में नहीं हैं. 

दरअसल सेबी म्यूचअल फंड्स में निवेश पर कॉस्ट ऑफ इवेंस्टिंग को नीचे लाने पर जोर दे रही है. सेबी के इस फैसले के लागू होने से साइज ऑफ एसेट के हिसाब से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले यूनिट होल्डर के लिए लागत में कमी आ सकती है.  

ये भी पढ़ें 

Housing Projects: परेशान होम बायर्स को राहत देने की तैयारी, अटके हुए लाखों हाउसिंग यूनिट्स को पूरा करने के लिए फंड मुहैया कराएगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget