एक्सप्लोरर

SEBI Action: सेबी की कार्रवाई पर अरशद ने कहा- मुझे और मेरी पत्नी को शेयर मार्केट का जरा भी ज्ञान नहीं, पोस्ट हुई वायरल

Arshad Warsi: सेबी ने एक्‍टर अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी मारिया गोरेटी पर शेयर पंप एंड डंप के तहत कार्रवाई की है. जिसके बाद उन्‍होंने अपना दर्द बयां किया है.

SEBI Action on Arshad Warsi : सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सेबी ने बॉलीवुड एक्‍टर अरशद वारसी (Actor Arshad Warsi) और उनकी पत्‍नी मारिया गोरेटी (Maria Goretti) पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके बाद अरशद वारसी ने अपनी सफाई पेश की है. जानिए उन पर यह कार्यवाही क्यों हुई है. उन्होंने इस बारे में क्या कहा है.

वारसी ने ट्विटर पर क्या कहा 

एक्‍टर वारसी ने शेयर पंप एंड डंप (Share Pump & Dump) में सेबी की कार्रवाई पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने अपने और पत्‍नी मारिया गोरेटी (Maria Goretti) के खिलाफ शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर ट्विटर पर अपना दर्द बयां कर दिया है. उन्‍होंने टि्वटर पर लिखा है कि, मुझे और मेरी पत्नी को शेयर बाजार के बारे में कोई ज्ञान नहीं है और अन्‍य निवेशकों की तरह मेरी भी गाढ़ी कमाई एक झटके में डूब गई है.

सेबी ने ट्रेडिंग पर लगाई रोक 

इससे पहले, सेबी ने अरशद, मारिया, यूट्यूबर मनीष मिश्रा के अलावा साधना ब्रॉडकास्‍ट के प्रमोटर्स (Sadhna Broadcast Promoters) श्रेया गुप्‍ता, गौरव गुप्‍ता, सौरभ गुप्‍ता, पूजा अग्रवाल और वरुण मीडिया को सिक्‍योरिटी मार्केट में ट्रेडिंग करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इन सभी पर यूट्यूब के जरिये निवेशकों को गुमराह करने वाले वीडियो डालने और किसी खास कंपनी के शेयरों की कीमत बढ़ाने, उतारने का दोषी पाया गया है.

ट्विटर पर दी जानकारी 

बॉलीवुड एक्‍टर अरशद वारसी ने टि्वटर पर लिखा है कि, कृपया मेरे बारे में चल रही खबरों पर यकीन नहीं करें. स्‍टॉक के बारे में मेरी और मारिया की नॉलेज जीरो है. अन्‍य निवेशकों की तरह हमने भी सलाह ली थी और शारदा में निवेश किया गया था. जैसे अन्‍य निवेशकों का पैसा डूबा, उसी तरह मैंने भी अपनी कमाई गंवा दी है. इसके बावजूद भी मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

कितनी हुई थी कमाई 

सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि शेयर पंप एंड डंप मामले (Share Pump & Dump) से अरशद वारसी ने करीब 29.43 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है. वही उनकी पत्‍नी मारिया ने 37.56 लाख रुपये का प्रॉफिट कर लिया है. इसके बावजूद अरशद का दावा है कि उन्‍हें शेयर बाजार के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

क्या है पूरा मामला 

सेबी को एक शिकायत मिली कि कुछ इंटिटीज साधा ब्रॉडकास्‍ट लिमिटेड और शार्पलाइन ब्रॉडकास्‍ट के शेयरों की कीमतों में हेराफेरी कर रही है. इनकी बिकवाली भी बढ़ा दी है. इसके बाद सेबी ने जांच शुरू की और पाया गया है कि कुछ लोग इन कंपनियों के शेयरों का मूल्‍य गैरकानूनी तरीके से बढ़ाने का प्रयास कर रहे है. जब इनकी कीमत काफी ऊपर हो जाती तो अपने पास रखे शेयर बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा लेते है. इस मामले में कई यूट्यूब वीडियो निवेशकों को गुमराह कर रहे है. 

ये भी पढ़ें

Richest Indian's Charity: भारत के सबसे अमीरों का हाल, दौलत तो बढ़ी पर कम हुआ सामजिक काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget