एक्सप्लोरर

SBI ने कर्ज पर ब्याज दरों में 0.05% की कटौती की, मामूली सस्ते होंगे लोन

एसबीआई ने संशोधित दर वाले 30 लाख रुपये तक के आवास लोन पर भी ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. इसके साथ अब 30 लाख रुपये से कम के होम लोन पर नई ब्याज दर 8.60 से 8.90 फीसदी होगी जो अभी तक 8.70 से 9 फीसदी है.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपनी लोन की ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की मामूली कटौती की है. नई दरें 10 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी. नवंबर, 2017 के बाद एसबीआई ने पहली बार ब्याज दर में कटौती की है. कई अन्य छोटे बैंक इससे पहले अपने लोन पर ब्याज दर में कटौती का एलान कर चुके हैं.

बैंक ने बयान में कहा कि संशोधित कोष की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) को 8.55 से घटाकर 8.50 फीसदी किया गया है. एसबीआई ने करीब 17 महीने बाद अपने एमसीएलआर में कटौती की है. इससे पहले नवंबर, 2017 में एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की थी.

एसबीआई ने संशोधित दर वाले 30 लाख रुपये तक के आवास लोन पर भी ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. इसके साथ अब 30 लाख रुपये से कम के होम लोन पर नई ब्याज दर 8.60 से 8.90 फीसदी होगी जो अभी तक 8.70 से 9 फीसदी है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल में अपनी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को 0.25 फीसदी घटाकर छह फीसदी किया था. एसबीआई तीसरा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जिसने अपना लोन सस्ता किया है. एसबीआई से पहले इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र ने भी एक साल और उससे अधिक की अवधि के लोन पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है.

इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक साल के लोन पर एमसीएलआर को 8.70 फीसदी से घटाकर 8.65 फीसदी करने की घोषणा की है. वहीं बैंक आफ महाराष्ट्र ने पांच अप्रैल को विभिन्न परिपक्वता अवधि के कर्ज पर ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की कटौती की थी.

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में BJP विधायक की मौत

राफेल सौदा मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका पर SC कल सुनाएगा फैसला

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में घायल हुए RSS नेता चंद्रकांत शर्मा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये नहीं; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये नहीं; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget