एक्सप्लोरर

जानिए- SBI के ATM से निकासी पर कितने चार्ज लगते हैं, कितनी बार है मुफ्त

नई दिल्ली: आपका भारतीय स्टेट बैंक में कोई अकाउंट है या आप इसमें अकाउंट खुलवाने वाले हैं तो निश्चित ही आपको एसबीआई के नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए. दरअसल एसबीआई  कस्टमर्स के लिए नए नियम बीती 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं. एसबीआई के एटीएम से निकासी के भी नियम बदले गए हैं. आइए आपको बताते हैं एसबीआई के इन नए नियमों के बारे में:- पहले बात मिनिमम बैलेंस की, फिर एटीएम से निकासी की. स्टेट बैंक ने सेविंग एकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस रखने की सीमा के लिए अपने कस्टमर्स को छूट दी है. दरअसल एसबीआई ने सेविंग अकाउंट  को 4 कैटेगिरी में बांटा है. मेट्रो सिटीज, अर्बन सिटी, सेमी अर्बन और रूरल. मेट्रो सिटीज के अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस रखने की सीमा पहले 5 हजार रूपए थी जिसे अब घटाकर 3 हजार कर दिया गया है. अर्बन, सब अर्बन और रूरल सिटीज के लिए ये राशि पहले क्रमश 3 हजार, 2 हजार और 1 हजार थी जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही पेंशनर्स, सराकारी योजनाओं के लाभार्थियों वाले अकाउंट को मिनिमम बैलेंस के नियम से छूट मिलेगी. एसबीआई के अनुसार इस तरह के लगभग 5 करोड़ अकाउंट रखने वाले लोगों को राहत मिलेगी. मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर जुर्माने की रकम कम की गई एसबीआई ने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने में भी छूट देने का एलान किया है. पहले मेट्रो सिटीज में ये जुर्माना 50 से 100 रूपए के साथ जीएसटी भी था. अब इसे घटाकर 30 से 50 रूपए और जीएसटी कर दिया गया है. अर्बन खातों के लिए भी इस धनराशि को 40-80 रूपएसे घटाकर अब 30-50 रूपए कर दिया गया है.  सेमी अर्बन और रूरल खाताधारकों के लिए एक ही धनराशि 20-40 रूपए कर दिया गया है. एटीएंम से रूपए निकालने के नियमों में बदलाव एसबीआई अब अपने खाताधारकों को महीने में 8 बार एटीएम से धन निकालने की छूट देगा. जिसमें से 5 बार कस्टमर एसबीआई से जबकि 3 बार अन्य बैंकों के एटीएम से धन निकालने की छूट होगी. 8 बार से ज्यादा बार धन निकालने पर कस्टमर को 20 रूपए के साथ ही 18 प्रतिशत का जीएसटी भी देना होगा. ये नियम सभी बैंकों के नियमों पर लागू होगा. अगर आपके अकाउंट में बैलेंस कम है और इस वजह से आप एटीएम से धन नहीं निकाल पाते हैं तो इसके लिए भी आपको 20 रूपए के साथ ही जीएसटी देना होगा. एसबीआई के बेसिक सेविंग बैंक अकाउंट वालों के लिए एटीएम से 4 बार ही धन निकालने की छूट होगी.  इससे ज्यादा बार धन निकालने पर कस्टमर को 50 रूपए के साथ ही जीएसटी एसबीआई ब्रांच से निकालने पर 20 रूपए के साथ ही जीएसटी दूसरे बैंक के एटीएम से जबकि 10 रूपए के साथ ही जीएसटी एसबीआई एटीएम से निकालने पर देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget