एक्सप्लोरर

Xplained: SBI सस्ते में बेच रहा 12315 मकान, दुकान और प्लॉट, 25 अक्टूबर को आप भी लगा सकते हैं बोली, जानें कैसे?

SBI Mega E-Auction: SBI (State Bank Of India) 25 अक्टूबर को मेगा ई-ऑक्शन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें आपको बाजार से कम रेट्स पर प्रापर्टी मिल सकती है.

SBI Mega E-Auction: अगर आप भी सस्ते में मकान, दुकान या फिर प्लॉट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक आपको यह मौका दे रहा है. SBI (State Bank Of India) 25 अक्टूबर को मेगा ई-ऑक्शन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें आपको बाजार से कम रेट्स पर प्रापर्टी मिल सकती है खास बात यह है कि इसमें नीलामी की प्रक्रिया में कोई भी भाग ले सकता है. एसबीआई ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. इस ऑक्शन में बैंक की ओर से रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चर समेत सभी तरह प्रापर्टी की नीलामी की जाएगी. आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी प्रॉपर्टी के लिए बोली लगा सकते हैं.

SBI ने किया ट्वीट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट करके मेगा ई-ऑक्शन के बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि अपने घर के लिए बोली लगाएं! ई-नीलामी के दौरान हमसे जुड़ें और अपनी सर्वश्रेष्ठ बोली लगाएं. इसके अलावा इस नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://bank.sbi/web/sbi-in-the-news/auction-notices/bank-e-auctions पर भी विजिट कर सकते हैं.

12315 मकान की हो रही नीलामी
IBAPI के मुताबिक, इस नीलामी में बैंक 12315 रेजिडेंशियल प्रापर्टी की नीलामी करेगा. इसके अलावा इसमें 2749 कॉमर्शियल प्रापर्टी, 1415 इंडस्ट्रीयल प्रापर्टी, 100 एग्रीकल्चर प्रापर्टी की नीलामी की जा रही है. 

कैसे ले सकते हैं ई-ऑक्शन में हिस्सा-

  • अगर आप इस बिडिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल-ID के जरिए e-Auction पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • इसके बाद में सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करना होगा.
  • KYC डॉक्यूमेंट को E-Auction सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किया जाएगा.
  • नीलामी में शामिल होने वाले व्यक्ति के पास डिजिटल सिग्नेचर होने चाहिए.
  • इसके बाद में आपको संबधित बैंक ब्रांच में केवाईसी डॉक्युमेंट्स दिखाने होंगे.
  • बोलीदाताओं को नीलामी के नियमों के अनुसार ई-नीलामी की तारीख को नीलामी के घंटों के दौरान लॉगिन करना होगा और बोली लगानी होगी.

कहां से कर सकते हैं लॉगइन
आपको बता दें बोलीदाता नीलामी के दिन https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/ibapi/index.jsp इस लिंक के जरिए लॉगइन कर सकते हैं. इसमें आपको अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड एंटर करना होगा. इसके बाद में कैप्चा फिल करके लॉगइन करना होगा.

किस तरह की प्रापर्टी की होती है नीलामी
आपको बता दें बहुत से लोग बैंक से प्रापर्टी के लिए लोन लेते हैं, लेकिन किन्ही कारणों से वह अपना लोन नहीं चुका पाते हैं तो उन सभी लोगों की जमीन को या फिर प्लॉट को बैंक के द्वारा कब्जे में ले लिया जाता है. बैंकों की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.

इस लिंक पर क्लिक करके दिखाएं अपना रूचि
आपको बता दें अगर आप आगे आने वाले ऑक्शन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या फिर अभी वाले ऑक्शन के लिए अपना इंट्रस्ट शो करना चाहते हैं तो आपको इस लिंक https://www.bankeauctions.com/Sbi पर क्लिक करना होगा. यहां पर एक पेज ओपन होगा, जिसपर आपको सभी ऑक्शन की डिटेल्स मिल जाएगी. यहां पर नीचे I am Interested पर क्लिक करना है. इसके बाद में आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको अपना पूरा नाम, अपनी मेल आईडी, मोबाइल नंबर और राज्य को सलेक्ट करना होगा. इसके बाद में सब्मिट पर क्लिक कर देना होगा.  

यह भी पढ़ें:

FPI निवेशकों को पसंद नहीं आ रहा कैपिटल मार्केट, अक्टूबर महीने में अब तक 1,472 करोड़ रुपये निकाले, जानें क्यों?

Petrol-Diesel Price Today: आज फिर लगा महंगाई का झटका, 35 पैसे महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर की कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget