एक्सप्लोरर

घर खरीदने वालों के सपनों को SBI का बड़ा झटका! RBI से रेपो रेट में राहत के बावजूद बढ़ाया होम लोन

Home Loan Interest Hikes SBI: जुलाई में भी एसबीआई का ब्याज दर रेंज 7.50% से 8.45% था. इस नए बदलाव के बाद अब नए ग्राहकों को 7.50% से 8.70% तक ब्याज चुकाना होगा.

SBI Hikes Home Loan Interest: घर खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के सपनों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने झटका दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक ने ब्याज दरों के ऊपरी बैंड में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. पहले एसबीआई का होम लोन ब्याज 7.50% से 8.45% के बीच था, लेकिन अब यह बढ़कर 7.50% से 8.70% के बीच हो गया है. यानी निचली सीमा वही रखी गई है, जबकि ऊपरी सीमा बढ़ाई गई है.

गौरतलब है कि जुलाई में भी एसबीआई का ब्याज दर रेंज 7.50% से 8.45% था. इस नए बदलाव के बाद अब नए ग्राहकों को 7.50% से 8.70% तक ब्याज चुकाना होगा.

घर खरीदारों को एसबीआई का झटका

जुलाई के आखिर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरें बढ़ाकर 7.35% से 7.45% कर दी थीं. वहीं निजी बैंकों में आईसीआईसीआई 8%, एचडीएफसी 7.90% और एक्सिस बैंक 8.35% न्यूनतम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं.

बैंक की तरफ से यह इजाफा ऐसे समय में किया गया है जब आरबीआई लगातार रेपो रेट में कटौती कर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहा है. एसबीआई का यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा जिनका क्रेडिट स्कोर कम है, क्योंकि ऊपरी ब्याज दर की सीमा बढ़ाई गई है.

सिर्फ नए ग्राहकों पर लागू

माना जा रहा है कि एसबीआई के बाद अन्य पब्लिक सेक्टर बैंक भी जल्द ही इस तरह का कदम उठा सकते हैं. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव फिलहाल केवल नए होम लोन ग्राहकों पर लागू होगा. गौरतलब है कि टैरिफ को लेकर बनी वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति के बीच भारत की जीडीपी को रफ्तार देने के लिए आरबीआई की पैनी नज़र बनी हुई है. इसी कारण लोगों को राहत देते हुए लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती की गई थी. आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती का अप्रत्यक्ष रूप से फायदा लोगों को मिलता है, क्योंकि इसके बाद बैंक होम लोन से लेकर अन्य सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें कम कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत पर 50% टैरिफ लगाने वाले ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget