एक्सप्लोरर

बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये बदले हुए नियम, SBI ने की शुरुआत

एसबीआई में अब किसी खाते में नक़द राशि जमा करने के पहले खाताधारक की ओर से जारी ऑर्थराईजेशन लेटर दिखाना पड़ेगा.

नई दिल्लीः अपने किसी रिश्तेदार या परिचित के बैंक खाते में कैश जमा करने जा रहे हैं, तो थोड़ी तैयारी से निकलिएगा. नक़द लेनदेन पर सख़्ती की शुरुआत देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कर दी है. यहां अब किसी खाते में नक़द राशि जमा करने के पहले खाताधारक की ओर से जारी ऑर्थराईजेशन लेटर दिखाना पड़ेगा. अगर किसी वजह से यह लेटर नहीं मिल पाता है तो जिस व्यक्ति के खाते में नक़द जमा करना है, उसका साइन कैश डिपॉज़िट स्लिप में होना चाहिए. साइन को कोर बैंकिंग सोल्यूशन (सीबीएस) सुविधा के ज़रिए मैच किया जाएगा. साइन मिलने पर ही कैश डिपॉज़िट की अनुमति मिलेगी.

वहीं, यदि किसी वजह से ये दोनों ही चीज़ें नहीं उपलब्ध हैं, तो इस दशा में नक़द जमा करने वाले का खाता उसी बैंक में होना ज़रूरी है. केवाईसी कम्प्लीट होने के अलावा खाते में पैन भी ऐड होना चाहिए. इन तीनों में से कम से कम एक शर्त का पूरा होना ज़रूरी है, वरना आप स्टेट बैंक के किसी खाते में एक रुपया भी कैश जमा नहीं कर पाएंगे.

स्टेट बैंक की तर्ज़ पर ऐसे सख़्त नियम जल्द ही अन्य बैंक भी लागू करने की तैयारी में हैं. वहीं कुछ निजी बैंकों ने नक़द पैसा जमा करने से पहले सम्बंधित खाताधारक को फ़ोन करके भी नक़द जमा के बारे में पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि यहां अभी इतनी कड़ाई नहीं है.

ग़ौरतलब है कि पहले किसी अन्य के खाते में पचास हज़ार से ज़्यादा की रक़म केवल पैन नंबर देकर ही जमा की जा सकती थी. उधर बैंक सूत्रों के मुताबिक़ नोटबंदी के दौरान बड़ी तादाद में लोगों के खातों में कैश जमा हुआ. आयकर विभाग ने जब इन खाताधारकों से जमा नक़द के सम्बंध में नोटिस भेजकर जानकारी मांगी तो ज़्यादातर ने नक़द जमा करने वालों को पहचानने से इंकार कर दिया. ऐसे में अब नियम सख़्त किए गए हैं. वहीं सूत्रों का यह भी कहना है की इस सख़्ती के पीछे नक़द लेनदेन को रोकना है. हालांकि इससे बैंकों का कामकाज प्रभावित होने की बात भी कही जा रही है.

बढ़ी हुई ब्याज दरों के साथ 'सुकन्या समृद्धि खाता योजना' है शानदार स्कीम, पढ़ें इसके फायदे सरकार ने आयकर रिटर्न, ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख 15 अक्तूबर तक बढ़ाई कमजोर रुपये से सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी हुई सस्ती शेयर बाजार के लिए हाहाकारी दिनः सेंसेक्स करीब 550 अंक टूटा, निफ्टी 11,000 के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget