एक्सप्लोरर

काम की खबर: SBI ने ग्राहकों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाए

बैंक धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए SBI लगातार कदम उठाता रहता है. अब SBI ने अपने ग्राहकों को फिशिंग से बचाने के लिए कुछ तरीके बताए हैं.

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में तेजी देखी गई है. ऐसे में SBI ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के तरीके बताए हैं. SBI लगातार ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए प्रयास करता रहता है. अब SBI ने अपने ग्राहकों को फिशिंग से बचाने के लिए एक वीडियो बनाकर शेयर किया है. वीडियो में फिशिंग से बचने के उपाय बताए गए हैं. एसबीआई ने ट्वीट में लिखा, ''फिशर्स से सावधान रहें! इंटरनेट पर आपको मिलने वाले सभी संचार से सतर्क रहें. सुरक्षित रहने के लिए इन सरल सुरक्षा उपायों का पालन करें.''

क्या है फिशिंग फिशिंग के जरिए आपको नकली ईमेल, वेबसाइट का उपयोग करके फंसाया जाता है. हैकर आपको नकली ईमेल भेजकर जॉब या किसी अन्य प्रकार का लालच देने की कोशिश करते हैं. जब आप उस मेल या भेजे गए लिंक को खोलते हैं तो आपसे पर्सनल जानकारी, जैसे- बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर, व्यक्तिगत पहचान का ब्योरा आदि मांगा जाता है. हालांकि वह देखने में रियल लगता है लेकिन असल में वह नकली होता है. हैकर्स फिशिंग के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं.

फिशिंग अटैक से बचाव के उपाय -किसी अज्ञात संस्था से किसी भी फाइल को डाउनलोड या ओपन करने से हमेशा बचें

-किसी भी पर्सनल जानकारी को शेयर करने से पहले भेजने वाले की ईमेल आईडी को चेक करें

-एंटीवायरस, एंटीस्पायवेयर और फ़ायरवॉल सॉफ़्टवेयर का यूज करें

-अपने वेब ब्राउजर को नियमित रूप से अपडेट करें और फिशिंग फिल्ट को एक्टिव करें

क्या करने से बचना चाहिए - किसी भी संदिग्ध ईमेल या सोशल मीडिया मैसेज का जवाब नहीं दें

-पर्सनल चीजों के लिए कंपनी ई-मेल एड्रेस का इस्तेमाल न करें

-बैंक डिटेल मांगने वाले फोन कॉल का जवाब कभी न दें

- गिफ्ट देने की बात कहकर पर्सनल डिटेल्स मांगने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें

ये भी पढ़ें:

इस आसान तरीके से SBI में खोलें ऑनलाइन PPF अकाउंट, जानें डिटेल्स

August Bank Holiday List: अगस्त में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget