एक्सप्लोरर

SBG Scheme: PNB, ICICI बैंक समेत कई बैंक दे रहे ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने की सुविधा, यहां देख लें पूरा प्रोसेस

SBG Scheme: घर बैठे नेट बैंकिंग के जरिए अलग-अलग बैंकों के ग्राहक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं. हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप सोने में निवेश करना पसंद करते हैं तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का सुनहरा मौका लेकर आया है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की दूसरी सीरीज में जिसमें आप 15 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं. आरबीआई ने SBG स्कीम के तहत ऑफलाइन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5,923 रुपये प्रति ग्राम तय की है. वहीं ऑनलाइन इसकी खरीदारी करने पर आपको 50 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से अतिरिक्त छूट मिलेगी. ऐसे में ऑनलाइन SBG स्कीम में खरीदने पर आपको 5,873 रुपये का शुल्क देना होगा.

अलग-अलग बैंक ऑनलाइन खरीदारी का दे रहे मौका-

गौरतलब है कि देश के अलग-अलग कई बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश का मौका दे रहे हैं. इसमें स्टेट बैंक से लेकर पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक जैसी कई बैंकों के नाम शामिल हैं. अगर आप भी इन बैंकों के ग्राहक हैं और ऑनलाइन SBG स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको निवेश के प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

SBI ग्राहक इस तरह ऑनलाइन खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम-

1. इसके लिए सबसे पहले आप SBI नेट बैंकिंग में लॉगिन करें और इसमें ई-सर्विस ऑप्शन को चुनें.
2. यहां सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के विकल्प पर क्लिक करें.
3. यहां Purchase विकल्प को चुनें.
4. फिर टर्म और कंडीशन के टैब पर क्लिक करें और Proceed पर क्लिक करें.
5. इसके बाद आपको कितनी मात्रा में गोल्ड खरीदने है यह दर्ज करें और नॉमिनी डिटेल्स भरें.
6. आगे ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और कंफर्म कर दें.
7. इस तरह से आप आसानी से SBG स्कीम में निवेश कर पाएंगे.

ICICI बैंक के ग्राहक इस तरह ऑनलाइन खरीदें SBG-

1. सबसे पहले इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक के नेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
2. आगे Invest और Insure के विकल्प को चुनें.
3. यहां सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के विकल्प को चुनें.
4. फिर पेमेंट कर दें.
5. इस तरह आसानी से आप SBG स्कीम में निवेश कर पाएंगे.

केनरा बैंक के ग्राहक कैसे करें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश-

1. सबसे पहले नेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
2. यहां Apply for SGB पर क्लिक करें.
3. फिर सब्सक्राइब ऑप्शन पर क्लिक अपने अकाउंट और बाकी डिटेल्स को दर्ज करें.
4. फिर इसे सब्मिट कर दें.

पीएनबी ग्राहक कैसे करें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश-

1. सबसे पहले पीएनबी की नेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
2. यहां Purchase SBG पर क्लिक करें.
3. आगे टर्म और कंडीशन के टैब पर क्लिक करें.
4. इसके बाद कस्टमर आईडी, अकाउंट नंबर और बाकी डिटेल्स को क्रॉस चेक करके ओके पर क्लिक कर दें.
5. इसके बाद आपको कितनी गोल्ड खरीदनी है यह मात्रा दर्ज करें और Continue विकल्प पर क्लिक करें.
6. अपना transaction password दर्ज करें और फिर इसे सब्मिट कर दें.
7. आगे Ok पर क्लिक कर दें और सभी डिटेल्स को वेरिफाई कर दें.

ये भी पढ़ें-

RR Kabel IPO: एंकर इन्वेस्टर्स ने आरआर काबेल में लगाए 585 करोड़, आज से ओपन हो रहा आईपीओ, जानें इसके डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget