एक्सप्लोरर

Account for Kids: बच्चों के लिए खुलवाना है खाता तो PNB या  SBI  दोनों के बारे में जानें, करेंगे सही फैसला

SBI and PNB Children Account: अगर आप बच्चों के लिए खाता खुलवाने जा रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बच्चों के खाते में जानकारी हासिल कर लें जिससे खाता खोलने में आसानी हो.

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है और ये बैंक सिर्फ बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी अकाउंट खुलवाने की सुविधा प्रदान करता है. आज हम पीएनबी एक ऐसे ही खाते के बारे में बताएंगे जोकि खास सिर्फ बच्चों के लिए है. 

PNB Junior SF Account
पीएनबी के बच्चों के लिए इस खाते का नाम पीएनबी जूनियर एसएफ अकाउंट (PNB Junior SF Account) है जो कि एक सेविंग फंड अकाउंट है, जिसको खास बच्चों के लिए बनाया गया है. 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे यह खाता खुलवा सकते हैं. 

क्या जरूरी है इस खाते को खुलवाने के लिए
इस खाते को ओपन करवाने के लिए आपको केवाईसी कराना जरूरी है. इसमें फोटो के साथ-साथ आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ भी जरूरी है. इस खाते में बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://tinyurl.com/u88j3rdx पर भी विजिट कर सकते हैं. 

PNB Junior SF Account की खास बातें
इस खाते के लिए आपको मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होती है. इस खाते को माइनर बच्चों के लिए खोला जा सकता है जो लीगल और नैचुरल माता-पिता खोल सकते हैं. 10 साल से बड़े बच्चे इस खाते को खुद खोल सकते हैं. इस खाते में इनिशियल डिपॉजिट जीरो है.

5000 रुपये हर दिन निकाल सकते हैं 
इस खाते पर बैंक बच्चों को स्कूल और कॉलेज के लिए फ्री डिमांड ड्राफ्ट देता है. इसके अलावा इसमें रूपे कार्ड की सुविधा दी जाती है, जिसके जरिए ग्राहक हर दिन 5000 रुपये निकाल सकता है. 

PNB Junior SF Account में मिलने वाली सुविधाएं
पीएनबी जूनियर खाते में Minimum Quarterly Average Balance (QAB) जीरो है. इसके अलावा ग्राहकों को इस खाते पर 50 चेक की चेकबुक मिलती है जो कि एक साल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा NEFT ट्रांजेक्शन फैसिलिटी भी मिलती है, जिसमें आप हर दिन 10,000 रुपये तक का फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. 

SBI Saving Account for Children

स्टेट बैंक (SBI Saving Account for Children) बच्चों के खातों को दो कैटेगरी में खोलने की सुविधा देता है. पहला कैटेगरी का नाम है पहला कदम (SBI Pehla Kadam) और दूसरा है पहली उड़ान (SBI Pehli Udaan). दोनो खातों की खास बात ये हैं कि दोनों में ही  मिनिमम बैलेंस मेंटेन (Minimum Balance) करने की कोई झंझट नहीं रहती है. इसके साथ ही इस खातों में नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking)  जैसे सुविधा भी मिलती है. 

पहला कदम सेविंग अकाउंट (SBI Pehla Kadam Saving Accounts)
पहला कदम बैंक सेविंग अकाउंट किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चे के लिए खोला जा सकता है. इस खाते को माता-पिता या गार्जियन के साथ ज्वाइंट रूप (Joint Account) से भी खोला जा सकता है. केवल बच्चे के नाम पर खाता नहीं खोला जा सकता है. इस अकाउंट को बच्चा और माता-पिता दोनों अलग-अलग अपरेट कर सकते हैं. इस अकाउंट पर बैंक एक डेबिट कार्ड (Debit Account) जारी करता है जिससे आप 5,000 रुपये तक निकाल सकते हैं. इस खाते में आपको 2,000 रुपये के मोबाइल बैंकिंग की लेनदेन की परमिशन मिलती है. इस खाते में एक चेक बुक भी मिलती है जिसमें 10 चेक होते हैं. यह चेकबुक अभिभावक के नाम पर जारी की जाती है. इस खाते को खोलते वक्त मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी है.

पहली उड़ान सेविंग अकाउंट (SBI Pehli Udaan Saving Account)
स्टेट बैंक के पहली उड़ान सेविंग अकाउंट को 10 साल से अधिक और 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए खुलवाया जा सकता है. इस खाते को केवल बच्चों के नाम पर सिंगल अकाउंट को रूप में ओपन किया जा सकता है. नाबालिग इस खाते को अकेले ही हैंडल कर सकता है. इस अकाउंट में भी डेबिट कार्ड की सुविधा मिलती है जिसकी रोजाना की लिमिट 5,000 रुपये है. इसके साथ ही इस खाते में नेट या मोबाइल बैंकिंग के जरिए 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं. इसके साथ ही एक चेक बुक (Cheque Book) भी मिलती है जिसमें 10 चेक दिए होते हैं

ये भी पढ़ें

Reliance Industries: भारत की सर्वश्रेष्ठ एंप्लॉयर है रिलायंस इंडस्ट्रीज, दुनिया में 20वें स्थान पर मौजूद- फोर्ब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget