एक्सप्लोरर

Sam Altman: ओपनएआई में हुई सैम ऑल्टमैन की वापसी, कंपनी ने सोशल मीडिया पर कर दिया ऐलान

Sam Altman: ओपनएआई और चैट जीपीटी के सीईओ सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकालने का मामला खत्म होता नजर आ रहा है. कई दिनों से सुर्खियों में छाए सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने फिर से सीईओ के तौर पर वापस बुला लिया है.

Sam Altman Returns in OpenAI: OpenAI के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन की आखिरकार ओपनएआई में वापसी हो गई है. कंपनी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दे दी है. कंपनी ने एक्स पर लिखा है कि "हम सैम ऑल्टमैन के सीईओ के रूप में ओपनएआई में लौटने के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं. ब्रेट टेलर (अध्यक्ष), लैरी समर्स और एडम डी' एंजेलो के साथ नए इनीशियल बोर्ड में उनकी वापसी होगी.

ओपनएआई ने ये भी लिखा है कि हम बाकी डिटेल्स जानने के लिए सहयोग कर रहे हैं. इसके माध्यम से आपके धैर्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !

ओपनएआई के 500 एंप्लाइज ने दी थी धमकी

दरअसल ओपनएआई के 500 से भी ज्यादा एंप्लाइज ने कंपनी को धमकी दी थी कि अगर कंपनी के सभी बोर्ड मेंबर्स इस्तीफा नहीं देंगे तो वो सब रिजाइन कर देंगे. कंपनी के कर्मचारियों ने एक लेटर में कहा था कि वो सभी अपने पूर्व बॉस सैम ऑल्टमैन को माइक्रोसॉफ्ट में नए डिवीजन में जॉइन कर लेंगे. माना जा रहा है कि इसी धमकी के असर से ओपनएआई को अपना फैसला पलटना पड़ा और सैम ऑल्टमैन को वापस बुलाना पड़ा.

एलन मस्क ने पूरे मामले को बताया पब्लिसिटी स्टंट

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इस मामले को कोरा पब्लिसिटी स्टंट करार दिया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क ने पोस्ट किया कि "आप लोगों ने सचमुच ये सब कुछ बिना मकसद के नहीं किया....बढ़िया मार्केटिंग स्टंट"

क्या है सारा मामला डिटेल में जानें

17 नवंबर को ओपन एआई के बोर्ड मेंबर्स ने कंपनी के AI को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को उनके पद से बर्खास्त कर दिया था. इसके अगले ही दिन माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने जानकारी दी कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को माइक्रोसॉफ्ट में ज्वॉइन कराने वाले हैं. हालांकि तेजी से बदलते घटनाक्रम में लगातार खबरें आती रहीं कि नए सीईओ के खिलाफ कंपनी के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं और सैम ऑल्टमैन की वापसी के लिए मोर्चा बांध रहे हैं. तीन दिनों में ओपनएआई में तीन सीईओ की नियुक्ति की भी बात सामने आई और ये चर्चा लगातार बनी रही कि सैम की कंपनी में वापसी होने वाली है.

ये भी पढ़ें

Sam Altman: एआई की दुनिया के दिग्गज सैम ऑल्टमैन को लेकर क्यों मचा है हंगामा, क्या है ओपनएआई का सारा किस्सा-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget