एक्सप्लोरर

त्यौहारी सीजन के बावजूद नवंबर में सुस्त रही यात्री वाहनों की बिक्री

नवंबर महीने में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा कार्स की घरेलू बिक्री में बढ़त दर्ज की गई जबकि हुंदै, टाटा मोटर्स और टोयोटा की घरेलू बाजार में बिक्री में सुस्ती रही.

नई दिल्ली: बड़े पैमाने पर डिफिकल्ट फाइनेनशियल कंडिशन्स के चलते घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर महीने में सुस्त रही. त्यौहारी सीजन की खरीद भी बिक्री को गति देने में नाकाम रही. दिग्गज वाहन कंपनियों में कुछ की बिक्री में तेजी तो कुछ में कमी दर्ज की गयी. नवंबर महीने में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा कार्स की घरेलू बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी जबकि हुंदै, टाटा मोटर्स और टोयोटा की घरेलू बाजार में बिक्री में सुस्ती रही.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री में मामूली तेजी रही. उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर की 1,45,300 यूनिट्स की तुलना में बढ़कर इस साल नवंबर में 1,46,018 यूनिट्स पर पहुंच गयी. आल्टो और वैगनआर समेत छोटी कारों की बिक्री इस दौरान 21.6 फीसदी गिरकर 29,954 यूनिट्स पर आ गयी.

नवंबर 2017 में उसने 38,204 वाहन बेचे थे. हालांकि स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत काम्पैक्ट वाहनों की बिक्री 10.8 फीसदी बढ़कर 72,533 यूनिट्स पर पहुंच गयी. पिछले साल की इसी महीने में यह आंकड़ा 65,447 यूनिट था.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीरें आईं सामने

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री मामूली गिरकर पिछले साल नवंबर की 44,008 यूनिट्स की तुलना में इस साल नवंबर में 43,709 यूनिट्स पर आ गयी. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर में 12,734 यूनिट्स से 15.8 फीसदी गिरकर इस साल नवंबर में 10,721 यूनिट पर आ गयी. टोयोटा किर्लोस्कर के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा, "विनिमय दर में उतार-चढ़ाव, ईंधन की कीमतों में वृद्धि और उच्च ब्याज दर से वाहन उद्योग में ग्राहकों धारणा प्रभावित हुयी."

इसी प्रकार, टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री नवंबर महीने में मामूली 1.01 फीसदी गिरकर 16,982 वाहन रही. पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 17,157 यूनिट्स की बिक्री की थी. फोर्ड इंडिया ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 18 फीसदी गिरकर 6,375 वाहन रही. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 7,777 वाहन बेचे थे.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में शामिल होने मंगेतर श्लोका का हाथ थामे पहुंचे आकाश अंबानी

फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, "हमें लगता है कि सामान्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण ग्राहकों की धारणा कमजोर बनी रहेगी. ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई के चलते यात्री वाहन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा." वहीं, दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 41,564 वाहन हो गयी. नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 36,039 यूनिट पर था.

VIDEO: Inside Photos: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी में शाही अंदाज में हो रहा है मेहमानों को स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget