एक्सप्लोरर

Sah Polymers: ग्रे मार्केट में मिला पॉजिटिव रिस्पांस, इस कंपनी का आईपीओ कल होगा लिस्ट, जानिए कितना देगा मुनाफा

साह पॉलीमर्स के आईपीओ की गुरुवार को मार्केट में लिस्टिग होने जा रही है. इस आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर 10 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है.

Sah Polymers IPO Listing: देश में प्लास्टिक की बोरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) गुरुवार (12 जनवरी 2023) को अपने IPO की मार्केट में लिस्टिग करने जा रही है. वहीं ग्रे मार्केट में इस कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिला है. इस समय यह इश्यू ग्रे मार्केट में 10 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है. मतलब निवेशकों को 15 फीसदी से अधिक का मुनाफा मिलने के आसार है. जानिए इस बारे में मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है. ये कंपनी अपने निवेशकों को कितना मुनाफा देने जा रही है.

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें, तो जिन लोगों ने इस आईपीओ में अपना दांव लगाया है, उन्हें 12 जनवरी को लिस्टिंग होने पर 10 फीसदी का मुनाफा मिलने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स ने अपनी राय में कहा है कि इस इश्यू को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. हालांकि इस इश्यू का वैल्यूएशन जरूर महंगा है.

790 बिलियन डॉलर बाजार का अनुमान 

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा का कहना है कि अच्छी सब्सक्रिप्शन दर और मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ, साह पॉलिमर की सकारात्मक लिस्टिंग होने की उम्मीद है. हालांकि यह ग्राहकों की सीमित संख्या पर निर्भर करता है, और इश्यू का आकार भी छोटा है. उन्होंने कहा कि पॉलिमर के लिए बाजार 2027 तक 790 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2022 से 2027 तक 5.5 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ रहा है.

ग्रे मार्केट में पॉजिटिव माहौल 

वही ग्रे मार्केट में आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर पॉजिटिव माहौल रहा हैं. यह इश्यू ग्रे मार्केट में 10 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है. यानि निवेशकों को 15 फीसदी से अधिक का मुनाफा होने की उम्मीद है. इस आईपीओ के लिए 61-65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था, लिस्टिंग 75 रुपये के भाव पर हो सकती है. ग्रे मार्केट निवेशकों को आईपीओ शेयरों की एक्सपेक्टेड लिस्टिंग प्राइस का संकेत देता है.

क्या काम करती है कंपनी 

देश में साह पॉलीमर्स प्लास्टिक की बोरी बनाने का काम करती है. इसका उपयोग एग्रो पेस्टिसाइड्स, दवा, सीमेंट, केमिकल, खाद, फूड प्रोडक्ट्स, कपड़े, टाइल्स और स्टील इंडस्ट्री में होता है. इसका कारोबार देश के कुल 7 राज्यों सहित अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कैरेबियन में है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में इसे सालाना आधार पर 244 फीसदी अधिक 4.38 करोड़ रुपये का लाभ अपने कारोबार से कमाया था.  इसका रेवेन्यू 46.2 फीसदी बढ़कर 80.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- Gautam Adani: गौतम अडानी का नाम जुड़ते ही रॉकेट बना पीटीसी इंडिया का शेयर, 3 दिनों में 15 फीसदी आई उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget