एक्सप्लोरर

Rupert Murdoch: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में की 5वीं शादी, एलेना झुकोवा बनीं हमसफर

Rupert Murdoch Elena Zhukova Marriage: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने 67 साल की एलेना झुकोवा से शादी की है. यह जोड़ा पिछले साल से ही डेटिंग कर रहा था.

Rupert Murdoch Elena Zhukova Marriage: न्यूज कॉर्प के चेयरमैन एमिरेटस रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने 5वीं बार शादी कर ली है. उन्होंने इस बार पेशे से बायोलॉजिस्ट एलेना झुकोवा (Elena Zhukova) के साथ विवाह किया है. मीडिया मुगल (Media Mogul) के नाम से पहचाने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक 93 साल के हैं और उनकी दुल्हन एलेना झुकोवा 67 वर्ष की हैं. इन दोनों की शादी रूपर्ट मर्डोक के कैलिफोर्निया स्थित विनयार्ड में हुई है. इस जोड़े ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी. 

तीसरी पत्नी वेंडी डेंग ने करवाई थी इनकी मुलाकात 

रूपर्ट मर्डोक के प्रवक्ता ने इस शादी की रविवार को पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रूपर्ट मर्डोक और एलेना झुकोवा ने शनिवार को शादी की. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों की मुलाकात रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग (Wendi Deng) ने करवाई थी. द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलेना झुकोवा की बेटी दाशा झुकोवा ने रूसी रोमन अब्रामोविच से शादी की है. 

पहली शादी 1956 में पैट्रिसिया बुकर के साथ हुई थी 

रूपर्ट मर्डोक ने पहली शादी 1956 में पैट्रिसिया बुकर (Patricia Booker) के साथ की थी. इन दोनों ने 11 साल बाद 1967 में तलाक ले लिया था. इस शादी से मर्डोक को एक बेटा है. तलाक के तुरंत बाद मर्डोक ने एना मारिया टोर्व (Anna Maria Torv) से शादी की. इनके तीन बच्चे हैं. यह शादी लगभग तीन दशक तक चली. इसके बाद 1999 में इनका तलाक हो गया. इसी साल उन्होंने वेंडी डेंग से शादी की, जो कि 2013 तक चली. रूपर्ट मर्डोक ने वेंडी से 2013 में तलाक ले लिया था. इस शादी से भी उन्हें दो बच्चे हैं. इसके बाद मर्डोक ने अभिनेत्री एवं मॉडल जेरी हॉल (Jerry Hall) से चौथी शादी की. यह शादी भी सिर्फ 6 साल ही टिकी. इन दोनों का तलाक 2022 में हो गया था. 

न्यूज कॉर्प और फॉक्स के चेयरमैन पद से दे चुके हैं इस्तीफा 

पिछले साल तक मर्डोक का नाम सैन फ्रांसिस्को की पुलिस अधिकारी एन लेस्ली स्मिथ से जोड़ा जा रहा था. मगर, यह दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए थे. इसके बाद मर्डोक की मुलाकात एलेना से हुई, जो कि मॉस्को से अमेरिका आ बसी थीं. वह रूसी अरबपति एलेग्जेंडर झुकोव से तलाक ले चुकी थीं. पिछले साल रुपर्ट मर्डोक ने न्यूज कॉर्प और फॉक्स चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था. वह लगभग 70 साल तक दुनिया के सबसे बड़ी मीडिया एम्पायर के मालिक रहे.

ये भी पढ़ें 

Boycott Maldives: मालदीव को लेकर EaseMyTrip पर फिर हमला, सीईओ निशांत पिट्टी ने दी सफाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget