एक्सप्लोरर

Boycott Maldives: मालदीव को लेकर EaseMyTrip पर फिर हमला, सीईओ निशांत पिट्टी ने दी सफाई 

Nishant Pitti: ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी ने लिखा कि पैसा आता-जाता रहता है. मगर, हमारी राष्ट्रवादी सोच में कभी बदलाव नहीं आएगा. हमने विदेशी निवेश के बिना कंपनी को आगे बढ़ाया है.

Nishant Pitti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने आपत्तिजनक बयान दिए थे. इसके बाद कई भारतीय कंपनियों ने आगे आकर मालदीव के बहिष्कार (Boycott Maldives) का ऐलान कर दिया था. इन्हीं में से एक ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) भी थी. अब कंपनी पर यह आरोप लग रहा है कि कभी देश के नाम पर मालदीव का बहिष्कार करने के बाद उसने इस पड़ोसी देश के लिए चुपचाप बुकिंग खोल दी है. यह आरोप कांग्रेस ने लगाया है. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के सीईओ निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) को बॉयकॉट मालदीव पर सफाई देनी पड़ी. 

निशांत पिट्टी बोले- हम नहीं कर रहे बुकिंग 

ईज माय ट्रिप के फाउंडर एवं सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस को उनकी चिंता के लिए मैं धन्यवाद देता हूं. हमारी कंपनी ने 8 जनवरी को मालदीव के लिए बुकिंग बंद कर दी थी. हालांकि, कुछ बुकिंग 16 से 26 मई के बीच हुईं. हमने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बुकिंग बंद कर दी है. निशांत पिट्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का फोकस सिर्फ ईज माय ट्रिप पर है. उधर, चीन के मालिकाना हक वाले अन्य ट्रेवल पोर्टल लगातार मालदीव की बुकिंग ले रहे हैं. 

ईज माय ट्रिप ने नहीं लिया कोई विदेशी निवेश

निशांत पिट्टी ने कहा कि ईज माय ट्रिप एक राष्ट्रवादी कंपनी हैं. हमने 16 साल से बिना किसी विदेशी निवेश के कंपनी को बढ़ाया है. पैसा आता-जाता रहता है. मगर, हमारी राष्ट्रवादी सोच में कभी बदलाव नहीं आएगा. हम यहां लंबे समय तक काम करेंगे. उम्मीद करता हूं आपको समझ आएगा.

केरल कांग्रेस ने ईज माय ट्रिप को बनाया था निशाना 

इससे पहले केरल कांग्रेस (Kerala Congress) ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुछ महीनों पहले ईज माय ट्रिप ने देश के नाम पर मालदीव के लिए होटल और फ्लाइट बुकिंग बंद कर दी थी. उन्होंने पीएम मोदी के सपोर्ट में यह कदम उठाया था. अब उन्होंने चुपचाप बुकिंग शुरू कर दी थी. क्या पैसा पीएम मोदी से ज्यादा जरूरी हो गया है. पैसा आएगा और जाएगा. इसी तरह नरेंद्र मोदी भी जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

Elon Musk: एलन मस्क फिर से बन गए दुनिया के सबसे रईस आदमी, बर्नार्ड अर्नोल्ट से छीना अपना ताज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget