एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 79.60 पर खुला, शुरुआती ट्रेड में 79.69 तक गिरा

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के सामने दिखी कल की तेजी का असर आज खत्म हो गया है और रुपया गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. आज रुपया कमजोरी के साथ ही खुला है.

Rupee Vs Dollar: विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 79.69 पर आ गया है. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.60 पर खुला है. इसमें 15 पैसे की गिरावट के साथ शुरुआत हुई थी क्योंकि कल रुपया 79.45 पर बंद हुआ था. 

दिन के कारोबार में रुपया 79.69 तक नीचे गया
आज के कारोबार में आगे बढ़ने के साथ रुपया पिछले बंद भाव 79.45 के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 79.69 के भाव पर आ गया है और ऊपर में इसने 79.58 के लेवल दिखाए थे. रुपये में गिरावट के पीछे आज घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और विदेशी फंड्स की निकासी को कारण माना जा रहा है. 

कल रुपये में दिखी थी जोरदार तेजी
रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ डॉलर के मुकाबले 79.45 पर बंद हुआ था. कल की तेजी का कारण घरेलू शेयरों में भारी लिवाली और विदेशी पूंजी निवेशकों का लगातार निवेश जारी रहना था जिसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट और मजबूत हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और करेंसी दबाव के कम होने से भी रुपये को समर्थन मिला.

क्या कहते हैं जानकार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी फंडों का निवेश बढ़ने के बाद भारतीय रुपये को पर्याप्त सपोर्ट मिला है. हालांकि FOMC बैठक का ब्योरा सामने आने से पहले कारोबारी सतर्क हैं और आने वाले दिनों में कॉरपोरेट्स की डॉलर की बाजार से निकासी किये जाने की उम्मीद है जो रुपये में तेजी को सीमित कर सकता है.

डॉलर इंडेक्स की चाल, FII और क्रूड की तस्वीर
इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.06 फीसदी बढ़कर 106.64 पर आ गया है. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 फीसदी बढ़कर 93.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया है. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,347.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स फिसलने के बाद भी 60 हजार के ऊपर बरकरार, निफ्टी 17900 के नीचे

Fuel Demand: भारत में तेल की मांग दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी, इस मामले में चीन-अमेरिका को छोड़ेगा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
Stock Market Outlook: शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
Iran-Israel War: एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget