एक्सप्लोरर

Fuel Demand: भारत में तेल की मांग दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी, इस मामले में चीन-अमेरिका को छोड़ेगा पीछे

Fuel Demand in India: अमेरिका में 3.39 फीसदी, चीन में 1.23 फीसदी और यूरोप में 4.62 फीसदी के मुकाबले भारत में तेल की मांग में 7.73 फीसदी की बढ़ोतरी दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली साबित होगी.

Fuel Demand in India: भारत में पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 2022 में 7.73 फीसदी बढ़ सकती है. यह दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ेगी. तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपनी मंथली रिपोर्ट में कहा कि भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की रोजाना मांग 2021 में 47.7 लाख बैरल थी. इसके 2022 में बढ़कर 51.4 लाख बैरल प्रतिदिन होने का अनुमान है.

फ्यूल डिमांड के मामले में इस साल चीन-अमेरिका को भी पीछे छोड़ेगा भारत
चीन में 1.23 फीसदी, अमेरिका में 3.39 फीसदी और यूरोप में 4.62 फीसदी के मुकाबले भारत में तेल की मांग में बढ़ोतरी दुनिया में सबसे तेज गति से होगी. गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है.

क्या है ओपेक की रिपोर्ट में
ओपेक की रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसून के आने के कारण मौजूदा साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में तेल की मांग में गिरावट आएगी, लेकिन त्योहार और छुट्टियों के साथ अगली तिमाही में इसमें तेजी आएगी. भारत में औद्योगिक गतिविधियां भी प्री-कोविड स्तर पर लौट आई हैं और इसके असर से देश में ईंधन की मांग और भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते यहां ज्यादा तेल की सप्लाई करने की जरूरत होगी. 

रूस है भारत के लिए सबसे बड़ा कच्चे तेल का इंपोर्ट सप्लायर
आंकड़ों के मुताबिक भारत को कच्चे तेल के आयात के मामले में जून में रूस सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता यानी सप्लायर बन गया है. जून में भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 24 फीसदी थी. वहीं इराक की हिस्सेदारी 21 फीसदी और तीसरे नंबर पर 15 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ सऊदी अरब का स्थान रहा.

ये भी पढ़ें

5G Rollout Preparation: रिलायंस जियो, Vi में 5जी जॉब पोस्टिंग में 65 फीसदी की बढ़ोतरी, जमकर हो रही हायरिंग

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में भारी गिरावट के बीच जानें देश में कितने सस्ते हुए पेट्रोल और डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget