एक्सप्लोरर

Rupee Hits Record Low: 63 पैसे टूटकर एक डॉलर के मुकाबले रुपया 86.60 के ऑलटाइम लो पर, 88 के लेवल तक गिरने के आसार

Rupee-Dollar Update: एक महीने से भी कम समय में एक डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी में 2 रुपये के करीब कमजोर हुआ है. और आने वाले दिनों में भी कमजोरी का सिलसिला जारी रह सकता है.

Rupee Hits Record Low: डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट देखी जा रही है. करेंसी मार्केट में 63 पैसे की कमजोरी के साथ पहली बार रुपया 86 के लेवल को तोड़ते हुए 86.60 रुपये के निचले स्तर तक जा लुढ़का है. लेकिन रुपये में गिरावट का सिलसिला यहीं जाकर थमने वाला नहीं है. निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि एक डॉलर के मुकाबले रुपये का औसत रेट वित्त वर्ष 2025-26 में 88 के लेवल तक गिर सकता है. यानी मौजूदा लेवल से रुपया 1.50 रुपये तक और भी कमजोर हो सकता है. 

88 के लेवल तक गिरेगा रुपया 

निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nirmal Bang Institutional Equities) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने डॉलर को और मजबूत बनाने का दावा किया है. शुरुआत मजबूती के बाद डॉलर आने वाले  दिनों में स्थिर हो जाएगा जिससे भारत जैसे इमर्जिंग देशों की करेंसी को सपोर्ट मिलेगा.  रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में एक डॉलर के मुकाबले रुपये का औसत मुल्य 88 के करीब रह सकता है. यानी मौजूदा लेवल से डॉलर के मुकाबले रुपये में अभी और कमजोरी आ सकती है.

70 अरब डॉलर घट गया विदेशी मुद्रा भंडार 

3 जनवरी  2025 को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 634.58 अरब डॉलर पर आ गया है. 27 सितंबर 2024 को खत्म हुए सप्ताह में आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा था. यानी 704.88 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई से इसमें 70 बिलियन डॉलर की कमी आ चुकी है. ये कमी विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये में आ रही कमजोरी को रोकने के लिए आरबीआई ने जो डॉलर बेचा है उसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में ये गिरावट देखने आई है.  

रुपये के कमजोरी के लिए ट्रंप जिम्मेदार!

19 दिसंबर 2024 को पहली बार एक डॉलर के मुकाबले रुपया 85 के नीचे जा लुढ़का था. और एक महीने से भी कम समय में भारतीय करेंसी में 1.60 रुपये तक की कमजोरी आ गई है. इंपोर्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ने और शेयर बाजार में बिकवाली कर विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं इससे डॉलर मांग बढ़ी है जिससे रुपये में कमजोरी देखी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी है. डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) मजबूत हुआ है और सत्ता में आने के बाद डॉलर के और मजबूत होने की संभावना है. 20 जनवरी 2025 को ट्रंप का शपथ होना है और इसलिए रुपये में और कमजोरी के आने से फिलहाल इंकार नहीं किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: अमेरिका के इस फैसले के चलते कच्चे तेल के दामों में आया उबाल, जानें कैसे बढ़ गई भारत की मुश्किलें!

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget