एक्सप्लोरर

Rupee Lowest Level: भारतीय रुपये का फिर वही रोना, ऑलटाइम लो पर गिरा-डॉलर के मुकाबले इतना टूटा

Rupee at All-Time Low Again: रुपये का रोना जारी है और डॉलर के मुकाबले इसमें दिख रही गिरावट लगातार चलने वाला सिलसिला हो गया है. आज फिर भारतीय रुपये ने ऐतिहासिक निचला स्तर छू लिया और नीचे आ गया.

Rupee at All-Time Low: भारत की करेंसी रुपये को लेकर फिर वही खबर आई है जो चिंता का कारण तो है पर इतनी आम हो चुकी है कि इस पर अब ध्यान नहीं जा रहा है. आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.36 के स्तर पर आ गया है जो भारतीय करेंसी का अब तक सबसे निचला स्तर है. रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था. शुरुआती कारोबार में ही रुपये ने दो पैसे की गिरावट के साथ अपना सर्वकालिक निचला स्तर छू लिया था जिसके पीछे घरेलू बाजारों में निगेटिव सेंटीमेंट और एफआईआई की बिकवाली को कारण माना जा रहा है.

किस भाव पर खुला था रुपया

इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 पर खुला. फिर शुरुआती ट्रे़ड के बाद 83.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट पर था. इस बीच दुनिया की छह मुख्य करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का स्तर दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा.

आज फिर दिखा रुपये के इतिहास का सबसे निचला स्तर

करेंसी में 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ ही रुपये का भाव अपने ऑल टाइम लो लेवल यानी इतिहास के सबसे निचले स्तर पर आ चुका है. बीते कल यानी 23 नवंबर, सोमवार 20 नवंबर और इससे पहले 10 नवंबर को भी रुपये में 83.34 रुपये प्रति डॉलर का लेवल देखा गया था. 10 नवंबर के ट्रेड में रुपया और नीचे तक गिरा था और एक समय भाव यूएस डॉलर के मुकाबले 83.42 तक फिसल गया था.

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव की रुपये को लेकर अनोखी सलाह

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (GTRI) की हाल ही में भारत के लिए दिलचस्प सलाह आई है जो यहां की करेंसी भारतीय रुपये के बारे में है. इस ग्लोबल थिंक टैंक का मानना है कि भारतीय रुपये को मजबूत करने का सही समय फिलहाल नहीं है. इंडियन इकोनॉमी अभी जिस स्टेज में है वहां रुपये की मजबूती से कई सेक्टर पर काफी नकारात्मक असर हो सकता है. GTRI ने ये भी कहा कि भारत को मौजूदा समय में मिडिल इनकम देश बनने पर ज्यादा जोर देना चाहिए. भारत को अपनी इकोनॉमी के स्थिर होने के बाद ही रुपये को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए. तब तक भारत को केवल ग्लोबल ट्रेड में रुपये के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिशें करनी चाहिए.

बाजार के और आंकड़े जो रुपये पर डाल रहे असर

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स यानी एफआईआई ने बीते कल 255.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि आज के ट्रेड में ये अभी बिकवाली की तरफ ज्यादा दिख रहे हैं.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Stock Market Update: शेयर बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 66000 के पार, निफ्टी 19800 के ऊपर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget