एक्सप्लोरर

वैश्विक तनाव के चलते रुपया रिकॉर्ड कमजोरी के साथ हुआ बंद, 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर क्लोज

Rupee - Dollar Update: मजबूत डॉलर और कमजोर रुपया भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है. भारत के लिए कच्चे तेल से लेकर खाने के तेल समेत कई दूसरी कमोडिटी का आयात करना महंगा हो सकता है.

Rupee - Dollar: ग्लोबल संकेतों और डॉलर में आई मजबूती के चलते एक डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपया ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ है. डॉलर के खिलाफ गोता लगाते हुए रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.57 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है जो कि रिकॉर्ड निचला स्तर है. 

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

ईरान के इजरायल पर हमले के बाद वैश्विक तनाव बढ़ा हुआ है. तो मार्च महीने में अमेरिका में महंगाई दर में उछाल के बाद ये आशंका जाहिर की जा रही कि वहां के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाने के फैसले को कुछ महीने के लिए टाल सकती है. इसी के चलते डॉलर में मजबूती और रुपये में कमजोरी देखने को मिल रही है. मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.57 (प्रॉविजनल) के लेवल पर बंद हुआ है जबकि पिछले सेशन में रुपया 83.44 के लेवल पर बंद हुआ था. दिन के ट्रेड के दौरान रुपया 83.54 के लेवल तक जा फिसला था. लेकिन ये माना जा रहा कि आरबीआई के दखल देने के बाद रुपये को सपोर्ट मिला है. बुधवार को रामनवमी के चलते करेंसी मार्केट बंद रहेंगे.  

महंगाई बढ़ने का खतरा 

मजबूत डॉलर और कमजोर रुपया भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है. भारत के लिए कच्चे तेल से लेकर खाने के तेल समेत कई दूसरी कमोडिटी का आयात करना महंगा हो सकता है. महंगे कच्चे के तेल और खाने के तेल के चलते देश में महंगाई बढ़ने का खतरा है. भारत की मुश्किल ये है कि वैश्विक तनाव के चलते एक तरफ कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर हो रहा है. यानि सरकारी तेल कंपनियों के लिए कच्चा तेल खरीदना महंगा होता जा रहा है. 

रुपये में और कमजोरी संभव

मिडिल ईस्ट रीजन में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद ये माना जा रहा है कि डॉलर में और मजबूती और रुपये में कमजोरी देखने को मिल सकती है. डॉलर की मांग में बढ़ोतरी के चलते रुपया कमजोर हो सकता है. वहीं अमेरिका में पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि जून 2024 में फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटा सकता है. लेकिन ये डेडलाइन खिसककर जुलाई 2024 तक जा सकता है. मॉर्गन स्टैनली के चीफ यूएम इकोनॉमिस्ट एल्लेन जेंटनर (Ellen Zentner) ने भी अपने आउटलुक में कहा है कि फेडरल रिजर्व जून की जगह जुलाई से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू कर सकता है. साथ ही 2024 में अब चार नहीं बल्कि केवल तीन रेट कट ही देखने को मिलेगा.  

ये भी पढ़ें 

बीजेपी-कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोली UBS, मौजूदा पॉलिसी बनाम लोकलुभावन वादों के बीच है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget