एक्सप्लोरर

15 महीने में सबसे निचले स्तर पर रुपया एक डॉलर की कीमत 73 तक पहुंची

रुपया 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. एक डालर के मुकाबले रुपया 73 रुपये पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के मोर्च से एक बुरी खबर सामने आई है. ताजा खबरों के अनुसार रुपया 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. एक डॉलर के मुकाबले रूपया 73 रूपये पर पहुंच गया है. इससे पहले यह कीमत 72.41 रू. थी. आपको बता दें कि इस वक्त भारतीय रुपये की स्थिति एशिया में सिर्फ पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया से बेहतर है. 2019 से अब तक रूपये में अब तक 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है.

गौरतलब है कि 2018 में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 74 रुपये से अधिक था. जानकारों का मानना है कि इसकी वजह गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती मुद्रास्फीति है. बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डाॅलर के मजबूत होने से बाजार में दबाव बढ़ने की संभावना है.

कोरोना के कहर के बीच शेयर बाजार में तेजी दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के चलते बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की बढ़त देखने को मिली. दुनियाभर के नीति निर्माताओं ने भरोसा दिलाया है कि वे कोरोना वायरस के प्रकोप से आई आर्थिक गिरावट को कम करने के उपाय करेंगे.

इससे बाजार की धारणा मजबूत हुई. जी-7 देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक प्रमुख आज इस महामारी के प्रभाव को कम करने के संबंध में एक बैठक करेंगे. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533.37 अंकों या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,677.39 अंकों पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 179.75 अंकों या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,312.50 पर पहुंच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget