एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे चढ़कर 21 महीने की ऊंचाई पर जा पहुंचा

नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती का सिलसिला बरकरार है. रुपया आज 26 पैसे की भारी तेजी के साथ 21 महीने के उच्च स्तर 64.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ है. मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों और एक्सपोर्टर्स के आक्रामक ढंग से डॉलर की बिकवाली के चलते रूपये में तेजी देखने को मिली और ये 21 महीने की ऊंचाई पर पर पहुंचने में कामयाब हुआ है. आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.02 तक मजबूत हुआ था.

1505201707_HC_Rupee_vs_Dollar-300

आज का रुपये का लेवल 10 अगस्त 2015 के बाद रुपये की सबसे मजबूत स्थिति है. उस दिन एक्सचेंज रेट 63.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. रुपये की शुरुआत भी बढ़त के साथ ही हुई थी. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की अच्छी बढ़त के साथ 64.12 पर खुला था. वहीं पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 64.30 पर बंद हुआ था.

कैसे आई रुपये में तेजी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की रिटेल महंगाई मार्च 2017 के 3.90 फीसदी के मुकाबले अप्रैल में गिर कर 2.99 फीसदी रह गई. वहीं थोक बिक्री मूल्य यानी डब्ल्यूपीआई महंगाई (नई सीरीज के हिसाब से) घटकर 4 महीने के निम्न स्तर 3.85 फीसदी पर आ गई है. इन आंकड़ों से विदेशी विनिमय (फॉरेन एक्सचेंज) बाजार का रुपये के प्रति सेंटीमेंट मजबूत था.

हालांकि नये बेस इयर 2011-12 के अनुसार औद्योगिक उत्पादन की विकास दर पिछले साल की समान अवधि के 5.5 फीसदी के मुकाबले मार्च 2017 में घटकर 2.7 फीसदी रही है.

जानिए आज रुपये के कारोबार के ये तथ्य
  • पिछले 3 तीन कारोबारी सत्रों में रुपया 58 पैसे मजबूत हुआ है.
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने आज के कारोबार के लिये रेफरेंस रेट 64.1188 रुपये प्रति डॉलर और 70.1332 रुपये प्रति यूरो तय की थी.
  • इंटरकरेंसी कारोबार में पौंड और यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले रुपये में कुछ तेजी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget