एक्सप्लोरर

Inflation Update: रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई भारतीयों की मुसीबत, शिक्षा-स्वास्थ्य के खर्च में इजाफा कर रहा परेशान

Inflation Data: महंगाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी और खाद्य महंगाई 11.51 फीसदी पर जा पहुंची है.

Inflation Concern: कमरतोड़ महंगाई ने आम भारतीयों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. खासतौर से रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की कीमतें जिस प्रकार बढ़ी है उससे लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है. इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा पर होने वाले खर्च में बढ़ोतरी भी परेशानी की सबब बनती जा रही है. 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने फाइनेंशियल इम्यूनिटी स्टडी के तीसरे एडीशन को जारी किया है. इस स्टडी के मुताबिक के 43 फीसदी लोगों ने माना कि रोजाना खपत वाली चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी उनकी चिंता का प्रमुख कारण है. इन 43 फीसदी उपभोक्ताओं का मानना है कि मौजूदा आर्थिक माहौल में महंगाई सबसे प्रमुख चिंता का कारण बनता जा रहा है. 

जून 2023 में इस सर्वे को पूरा किया गया है. सर्वे में भाग लेने वालों में 36 फीसदी ने बढ़ते स्वास्थ्य खर्च, 35 फीसदी शिक्षा के खर्च में इजाफा, 27 फीसदी मंदी और उसके प्रभाव, 24 फीसदी खराब मेंटल हालात, 24 फीसदी फिजिकल हेल्थ स्टेट्स, 23 फीसदी नौकरी खोने का डर और 19 फीसदी ने पर्याप्त लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के नहीं होने को चिंता का कारण करार दिया है. 

मनीकंट्रोल के मुताबिक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने ये स्टडी डेलॉएट इंडिया के साथ मिलकर किया है जिसमें देश में 41 शहरों में 5000 लोगों से सवाल जवाब किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों से बात की गई है उन्होंने माना कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए जरुरी कदम उठा रहे हैं. सर्वे में भाग लेने वालों ने कहा कि सालाना इनकम का 52 फीसदी लोग अपने वित्तीय सेहत को मजबूत करने पर खर्च कर रहे हैं. जिसमें से 17 फीसदी सेविंग, 11 फीसदी लाइफ इंश्योरेंस और 8 फीसदी लाइफ इंश्योरेंस पर खर्च कर रहे हैं. 

सर्वे के मुताबिक वित्तीय सेहत को मजबूत करने के लिए और वित्तीय अनिश्चितता से निपटने के लिए 49 फीसदी अपने खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करते हुए म्यूचुअल फंड्स और इक्विटी में निवेश कर रहे हैं. 41 फीसदी इनकम से दूसरे सोर्स को क्रिएट कर रहे हैं. 37 फीसदी लाइफ के साथ साथ हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज पर खर्च कर रहे हैं. वहीं 35 फीसदी सोने में निवेश कर रहे हैं. सर्वे में भाग लेने वालों ने माना कि कोविड महामारी के बाद बीमा के महत्व को वे समझने लगे हैं.  

ये भी पढ़ें 

Mutual Funds: शेयर बाजार में तेजी का असर, SIP के जरिए अगस्त में म्यूचुअल फंड्स में आया 15,814 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget